गिरिराज सिंह बोले- 'कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत, जनता को हंसाने वाले बयान न दे'

गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत, जनता को हंसाने वाले बयान न दे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की जरूरत है, न कि ऐसी बातें बोलने की जिन पर जनता हंसे।

रायपुर, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की जरूरत है, न कि ऐसी बातें बोलने की जिन पर जनता हंसे।

रेवंत रेड्डी की ओर से भाजपा को 'किन जोंग उन' बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी या मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बयान देते हैं। जब वे जीतते हैं, तो दावा करते हैं कि कांग्रेस की जीत हुई है, लेकिन जब वे हारते हैं, तो कहते हैं कि चुनाव में कुछ गड़बड़ थी। आज कांग्रेस को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की जरूरत है, न कि ऐसी बातें बोलने की जिन पर जनता हंसे।"

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने बयान में कहा था, "भाजपा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की तरह व्यवहार कर रही है और देश में एक-पार्टी वाली चुनावी व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है।"

वहीं, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "बीआर अंबेडकर न सिर्फ भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि सामाजिक बदलाव के प्रतीक भी थे। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के दौर में उनका अपमान किया और उन्हें हराने की कोशिश की।"

उन्होंने कहा कि आज अंबेडकर पूरे समाज के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे हमारे स्वच्छताग्राही हैं और उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने यहां स्वच्छता अभियान चलाया है।

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज गंगोत्री से गंगा सागर तक, पश्चिम से पूर्व तक पूरे देश में अपना समर्थन आधार बढ़ा रही है। आज 25 करोड़ गरीबों को सरकार ने गरीबी रेखा से बाहर निकाला।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान, उन्होंने लोगों से पर्यावरण के संतुलन के लिए वृक्ष लगाने की अपील की। वहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा समेत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और भाजपा नेता मौजूद रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2026 11:05 AM IST

Tags

Next Story