गोवा क्राइम ब्रांच की कार्रवाई 10 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, दो आरोपी हिरासत में
पणजी, 26 सितंबर (आईएएनएस)। ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवा क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10.754 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 10,50,000 रुपए है।
दरअसल, गोवा क्राइम ब्रांच की एक टीम ने, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर विकास डेकर के साथ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) श्रीराम सालगांवकर और पुलिस कॉन्स्टेबल रितेश किनालकर, रूपेश गायकवाड़, प्रकाश उत्कुरी, करिश्मा गुडेगेरी और श्रीकृष्ण मडकर शामिल थे, शुक्रवार शाम 6:19 बजे से रात 9:25 बजे के बीच गोवा के बरदेज के मापुसा में इंटर-स्टेट बस टर्मिनल पर नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की।
इस दौरान दो आरोपियों को संदिग्ध पाया गया और उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान गोकुला जेना (उम्र 24 वर्ष, निवासी देउला, लक्ष्मण नाथ रोड, बालेश्वर, ओडिशा 756032) और नाबालिग (उम्र 17 वर्ष, निवासी डागरपाड़ा, पुलिस थाना-नागुआन, जिला-भद्रक, ओडिशा 756112) के रूप में हुई है।
जांच के दौरान उनके शोल्डर बैग और हैंड ट्रॉली में हरे रंग के फूल और फल वाले पौधे के हिस्से (जिनके गांजा होने का संदेह है) छिपाकर रखे गए थे, जिनका वजन 10.754 किलोग्राम और कीमत 10,50,000 रुपए थी, जब्त किया गया है। इन सामानों को सर्च और जब्ती पंचनामा के तहत जब्त किया गया है।
यह मामला क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 22 (बी)(ii)(बी) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस इंस्पेक्टर विकास डेकर कर रहे हैं, जो पुलिस अधीक्षक क्राइम का चार्ज संभाल रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक क्राइम जीवबा दलवी और पुलिस अधीक्षक क्राइम राहुल गुप्ता, आईपीएस भी इस मामले की देखरेख में हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 Sept 2026 8:59 PM IST












