गोवा बोर्ड एचएसएससी का रिजल्ट आउट, 92.96% परीक्षार्थी हुए पास

गोवा बोर्ड एचएसएससी का रिजल्ट आउट, 92.96% परीक्षार्थी हुए पास
गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीबीएसएचई) ने रविवार को शाम 5 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं (एचएसएससी) परीक्षा के परिणाम घोषित किए। ऐसे में 12वीं के जो छात्र रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक करने के साथ स्टोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

गोवा, 21 मार्च (आईएएनएस)। गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीबीएसएचई) ने रविवार को शाम 5 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं (एचएसएससी) परीक्षा के परिणाम घोषित किए। ऐसे में 12वीं के जो छात्र रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक करने के साथ स्टोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एचएसएससी परीक्षा के परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.96% रहा, जिसमें 17,283 छात्रों में से 16,067 उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष भी लड़कियों ने 93.93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि लड़कों ने 91.89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विज्ञान में उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 93.90% रहा, इसके बाद वाणिज्य (92.90%), व्यावसायिक (92.27%) और कला (92.21%) का स्थान रहा। कुल 1,193 छात्रों को सुधार की आवश्यकता है, जबकि 23 परिणाम आरक्षित रखे गए।

दिव्यांग उम्मीदवारों ने एचएसएससी परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एचएसएससी परीक्षा 2026 में दिव्यांग (विशेष रूप से सक्षम) उम्मीदवारों ने 95.72% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में शामिल हुए 888 उम्मीदवारों में से 850 उत्तीर्ण हुए।

यह परीक्षा राज्य के 20 केंद्रों पर 10 से 27 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कला, वाणिज्य, विज्ञान और व्यावसायिक शाखाओं के छात्रों ने सफलता प्राप्त की। परिणामों की घोषणा के लिए पणजी स्थित शालंत बोर्ड के सम्मेलन कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इसके अलावा, 139 निजी उम्मीदवारों (सभी विषयों के लिए) और 28 उम्मीदवारों ने कुछ विषयों के लिए परीक्षा दी। साथ ही, एनएसक्यूएफ श्रेणी के 1,282 छात्र और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के 214 छात्र भी परीक्षा में शामिल हुए।

गोवा एचएसएससी 12वीं परिणाम 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद गोवा एचएसएससी 12वीं परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट कर दें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट आउट निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 March 2026 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story