'गोल्डन डक' पर आउट विराट कोहली, आईपीएल इतिहास में महज दूसरी बार हुआ ऐसा
रायपुर, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (एमआई) से हो रही है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में 'गोल्डन डक' पर आउट हुए।
विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में जीरो पर आउट हुए। पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी कोहली अपना खाता नहीं खोल सके थे। आईपीएल इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब विराट एक सीजन में लगातार दो पारियों में 'डक' पर आउट हुए। दीपक चाहर की गेंद पर कोहली राज बावा को कैच देकर पवेलियन लौटे। इससे पहले, साल 2022 में कोहली लगातार दो पारियों में जीरो पर आउट हुए थे।
एमआई से मिले 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली पारी के पहले ही ओवर में आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी सस्ते में पवेलियन लौटे और वह 8 रन ही बना सके।
इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए। टीम की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। तिलक ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, नमन धीर ने 32 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया। नमन ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके।
रिकेल्टन 2 रन बनाकर आउट हुए, तो रोहित अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 10 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राज बावा ने 16 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, हेजलवुड, रसिख और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट निकाला।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 May 2026 10:41 PM IST











