राजनीति: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66,874 मरीजों के इलाज के लिए योगी सरकार ने मुहैया कराए 13.44 अरब रुपये

लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास बीते वित्तीय वर्ष (2024-25) में 66,874 ऐसे जरूरतमंद पहुंचे, जिन्होंने शासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहयोग मांगने वाले हर मरीज, परिजनों और जरूरतमंदों की सहायता की। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66,874 जरूरतमंदों के लिए योगी सरकार ने 13.44 अरब से अधिक की सहायता मुहैया कराई।
केवल कैंसर के ही 7,570 मरीजों को 1.66 अरब की मदद दी गई, जबकि किडनी के उपचार, ट्रांसप्लांट और इसके बाद के उपचार के लिए लगभग 1,729 मरीजों को 33.12 करोड़ की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
इसके अलावा अग्निकांड से हुई क्षति, मृतक आश्रितों, पुत्री के विवाह, शिक्षा आदि के लिए भी शासन से वित्तीय मदद दी गई।
गोरखपुर का जनता दर्शन हो या लखनऊ का, जनप्रतिनिधियों के पत्र हो या मरीजों या परिजनों के, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पर सुनवाई की और अस्पताल में एस्टिमेट मिलने के बाद शासन की तरफ से सहायता राशि उपलब्ध कराई।
यही नहीं, अग्निकांड के पीड़ितों, दुर्घटना के शिकार, मृतक आश्रितों, बेटियों की शादी आदि के लिए भी योगी आदित्यनाथ ने शासन से सहायता दिलाई।
उपलब्ध कराई गई सहायता (वित्तीय वर्ष 2024-25) - लाभार्थी संख्या - सहायता राशि
अग्निकांड से हुई क्षति के कारण सहायता - 2 लाभार्थी - 3,00,000
उपचार पर हुए व्यय - 43 लाभार्थी - 71,77,925
उपचार हेतु सहायता - 54,454 लाभार्थी - 10,53,23,46,715
किडनी के उपचार - 881 लाभार्थी - 16,54,00,679
किडनी प्रत्यारोपण के उपरांत उपचार - 209 लाभार्थी - 3,81,62,112
किडनी प्रत्यारोपण हेतु सहायता - 639 लाभार्थी - 12,76,63,806
कैंसर उपचार - 7,570 लाभार्थी - 1,66,20,85,133
दुर्घटना के कारण सहायता - 19 लाभार्थी- 1,35,72,354
पुत्री के विवाह के लिए - 30 लाभार्थी - 28,25,000
मृतक आश्रितों को सहायता - 87 लाभार्थी - 13,35,00,000
शिक्षा के लिए - 4 लाभार्थी - 4,48,500
अन्य सहायतार्थ - 2,036 लाभार्थी - 60,75,43,672
हृदय रोग - 900 लाभार्थी - 15,83,53,290
कुल - 66,874 लाभार्थी - 13,44,93,79,186 (रुपए)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On : 17 May 2025 2:31 PM IST