गोविंदानंद सरस्वती ने अविमुक्तेश्वरानंद पर गलत तरीके से चंदा एकत्रित करने का लगाया आरोप

गोविंदानंद सरस्वती ने अविमुक्तेश्वरानंद पर गलत तरीके से चंदा एकत्रित करने का लगाया आरोप
गोविंदानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट बनने के बावजूद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर के नाम पर गैर-कानूनी तरीके से चंदा इकट्ठा किया और उसका गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और एसआईटी के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं और एफआईआर दर्ज करने, फंड की वसूली करने और कथित संपत्ति को जब्त करने की मांग की है।

अयोध्या, 28 जून (आईएएनएस)। गोविंदानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट बनने के बावजूद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर के नाम पर गैर-कानूनी तरीके से चंदा इकट्ठा किया और उसका गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और एसआईटी के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं और एफआईआर दर्ज करने, फंड की वसूली करने और कथित संपत्ति को जब्त करने की मांग की है।

गोविंदानंद सरस्वती ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अयोध्या में राम मंदिर बनाने के नाम पर चंदा एकत्रित करने वाले लोगों में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का नाम भी शामिल है। अविमुक्तेश्वरानंद ने एक हजार गांवों से पैसा और सोना एकत्रित किया। मेरे गुरुदेव ने सुप्रीम कोर्ट में केस लड़कर जीते। गुरुजी के समय पर भी लोगों ने करोड़ों रुपए दान किए। मेरे गुरुदेव के ब्रह्मलीन होने के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने पैसे और सोने को चोरी कर लिया।

गोविंदानंद सरस्वती ने कहा, "राम मंदिर मामले में एसआईटी 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर कर उनसे वसूली कर रही है। उसी तरह अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर हो, क्योंकि उनके पास राम भगवान की संपत्ति है। अविमुक्तेश्वरानंद से संपत्ति जब्त कर मंदिर में समर्पित किया जाए।"

वहीं, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपी रमाशंकर मिश्रा की भाभी साधना मिश्रा ने उन पर लगे आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर आकर परिवार से पूछताछ की और दस्तावेज इकट्ठा किए। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि उन्हें फंसाया जा रहा है और वे पिछले ढाई साल से अलग रह रहे हैं।

साधना मिश्रा ने कहा, "पुलिस की टीम आज आई थी और उनसे पूछताछ की। रमाशंकर पिछले 6 साल से राम मंदिर में पैसों की गिनती करते थे। पुलिस रमाशंकर का बैंक पासबुक, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई है। रमाशंकर ढाई साल से अलग रहे हैं। मेरे देवर को फंसाया जा रहा है, वह चोरी नहीं कर सकते।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 10:15 PM IST

Tags

Next Story