ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, आरबीआई में ऑफिसर के पदों पर भर्ती को 20 मई तक करें आवेदन

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, आरबीआई में ऑफिसर के पदों पर भर्ती को 20 मई तक करें आवेदन
बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने नौकरी पाने का शानदार अवसर दिया है। दरअसल, आरबीआई ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने नौकरी पाने का शानदार अवसर दिया है। दरअसल, आरबीआई ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। देशभर के उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें आगे लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में उम्मीदवारों की भाषा को लेकर समझ को परखा जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को आरबीआई के नियमों के अनुसार मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय उन्हें अपनी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी, निजी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास संभालकर रखने के लिए कहा गया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई 2026 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 10:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story