ग्रेजुएट युवाओं के लिए डीजीएमए में निकली भर्ती, 30 मैनेजमेंट सपोर्ट एसोसिएट पदों के लिए 23 अक्टूबर से करें आवेदन

ग्रेजुएट युवाओं के लिए डीजीएमए में निकली भर्ती, 30 मैनेजमेंट सपोर्ट एसोसिएट पदों के लिए 23 अक्टूबर से करें आवेदन
भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (डीजीएमए), मुंबई ने पूरी तरह से संविदात्मक (अनुबंध) आधार पर मैनेजमेंट सपोर्ट एसोसिएट (एमएसए) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (डीजीएमए), मुंबई ने पूरी तरह से संविदात्मक (अनुबंध) आधार पर मैनेजमेंट सपोर्ट एसोसिएट (एमएसए) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीजीएमए की ओर से मैनेजमेंट सपोर्ट एसोसिएट (एमएसए) पोस्ट के लिए जारी 30 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक तय की गई है। इस पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार डीजीएमए की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में सुधार करने का विंडो 15 नवंबर को सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर संचालन, एमएस ऑफिस, स्प्रेडशीट, डेटा एंट्री, इंटरनेट और ईमेल की कार्यसाधक जानकारी होनी चाहिए। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन और/या ऑफिस ऑटोमेशन, डेटा मैनेजमेंट, रिकॉर्ड डिजिस्टीजेशन और सरकारी या पीएसयू कार्यालय के काम में संबंधित अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 23 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), टाइपिंग टेस्ट (15 मिनट), दस्तावेज और पात्रता सत्यापन, उसके बाद डीजीएमए द्वारा साक्षात्कार और/या कार्यात्मक दक्षता मूल्यांकन आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों का चयन स्वीकृत मेरिट पद्धति और सभी पात्रता तथा अनुबंध संबंधी शर्तों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।

चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 75,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, सीबीटी के लिए परीक्षा केंद्र केवल ग्रेटर मुंबई मेट्रोपॉलिटन, ठाणे और नवी मुंबई क्षेत्र के भीतर ही होंगे। हालांकि, इसकी तिथि और समय की घोषणा जल्द की जाएगी।

अभ्यर्थी ध्यान दें कि डीजीएमए की ओर से यह भर्ती एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे उम्मीदवारों के प्रदर्शन और सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के आधार पर प्रति वर्ष बढ़ाते हुए अधिकतम 3 वर्षों तक किया जा सकता है। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की पोस्टिंग मुंबई में होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2026 4:16 PM IST

Tags

Next Story