ग्रेटर नोएडा मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा  मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीन अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गोवध से जुड़े उपकरण और एक ऑटो भी बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीन अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गोवध से जुड़े उपकरण और एक ऑटो भी बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, गौवध से जुड़े उपकरण और एक ऑटो भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात रबूपुरा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रोनिजा कट के पास एक ऑटो संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा ऑटो का पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनकी पहचान सैयद अमीन (35) निवासी शाहीनबाग, नई दिल्ली और गोरामिया (32) निवासी चांदनी मोड़, नूह के रूप में हुई है।

दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, अन्य तीन सह-अभियुक्तों मुन्सर कमाल (24), बिलाल (23) निवासी नूह और पुष्पेंद्र कुमार (24) निवासी मदनपुर खादर, दिल्ली को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से ऑटो के अलावा गोवध के उपकरण बरामद किए गए, जिसमें दो चाकू, चार सिरिंज, चार इंजेक्शन की शीशियां, दो आरी, सरिया और चार खाली कट्टे शामिल हैं। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार सभी आरोपी इसी प्रकरण में वांछित चल रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Feb 2026 12:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story