तमिलनाडु में श्रमिकों के 50 हजार बच्चों के लिए निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र

तमिलनाडु में श्रमिकों के 50 हजार बच्चों के लिए निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के नेृतृत्व में सरकार ने स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के 50 हजार बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र शुरू किया है।

चेन्नई, 28 फरवरी(आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के नेृतृत्व में सरकार ने स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के 50 हजार बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र शुरू किया है।

तमिलनाडु सरकार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य कमजोर परिवारों के युवाओं के लिए बाजार आधारित मांग के अनुरूप रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले तमिलनाडु कंस्ट्रक्शन अकादमी की ओर से यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य श्रमिकों के उच्च शिक्षित बच्चों को पंजीकरण के बाद बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत अकादमी को छह माह का प्रशिक्षण सत्र संचालित करना है।

अकादमी ने अनुभवी प्रशिक्षण एजेंसियों से निविदा मांगी है जिससे 40 विभिन्न ट्रेडों में छह माह तक ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र चलाया जा सके। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सत्र में पढ़ाई के साथ ही प्रैक्टिकल, उद्योग आधारित तकनीक को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क होगा और यह परंपरागत व उभर रहे क्षेत्रों को कवर करेगा। इसमें मुख्य रूप से एआई, डाटा साइंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउट कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स और डिजिटल मार्केटिंग शामिल होंगे।

प्रशिक्षण के दौरान कराए जाने वाले सभी कोर्स राष्ट्रीय मानक के अनुरूप होंगे और इसे नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन से मान्यता होगी। यह प्लेटफार्म सभी सातों दिन और 24 घंटे प्री रिकार्डेड वीडियो के माध्यम से उपलब्ध होंगे, जिसमें एनीमेशन, डैशबोर्ड और टोल फ्री हेल्पलाइन की सुविधा भी रहेगी।

प्रशिक्षण के लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी जिससे छात्रों की सभी गतिविधि, काउंसलिंग और तकनीकी सपोर्ट दिया जा सके। इसकी मदद से सत्र के दौरान सभी प्रशिक्षण लेने वालों को लगातार प्रभावी सहयोग किया जा सकेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Feb 2026 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story