ग्रीन का शतक, मैयर का पंच, न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीती

ग्रीन का शतक, मैयर का पंच, न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीती
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की।

वेलिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। शुरुआती ओवरों में दक्षिण अफ्रीका का फैसला सही साबित दिख रहा था, जब न्यूजीलैंड ने 3 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए मैडी ग्रीन और ब्रूकी हैलीडे ने 211 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती थी। 214 के स्कोर पर हैलीडे का विकेट गिरा। वह शतक लगाने का मौका चूक गईं और 124 गेंदों पर 98 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। ग्रीन अंत तक नाबाद रहीं। ग्रीन ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। वह 128 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 141 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

ग्रीन और हैलीडे की बेहतरीन पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए।

307 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इसके अलावा, एनेरी डर्कसेन ने 47, क्योले ट्रायन ने 29, और तंजिमव ब्रिट्स ने 25 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज रोजमेरी मैयर ने घातक गेंदबाजी की। मैयर ने 9.1 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट लिए। कप्तान अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए, जबकि जेस केर, केली नाइट और नैंसी पटेल को 1-1 विकेट मिला।

नाबाद 141 रन की पारी खेलने वाली मैडी ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ग्रीन ही सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गईं। 3 मैचों की सीरीज में उन्होंने 239 रन बनाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story