गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए हैं।
इस संबंध में गृह मंत्रालय की तरफ से 3 नवंबर को आदेश जारी किया गया है। यह आदेश निदेशक (एस) अनीश मुरलीधरन द्वारा जारी किया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह पोस्टिंग अगले आदेश तक के लिए की गई है।
आदेश के मुताबिक, शिव दर्शन सिंह जामवाल, आईपीएस (एजीएमयूटी:1995) जो अभी तक अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब दिल्ली स्थानांतरित किया गया है। शिव दर्शन सिंह जामवाल 1995 बैच के अनुभवी अधिकारी हैं और उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। अब दिल्ली में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर अटकलें तेज हैं।
वहीं, उनके स्थान पर राजेश कुमार, आईपीएस (एजीएमयूटी:1995) को अरुणाचल प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार भी 1995 बैच के ही अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब उन्हें सीमावर्ती और संवेदनशील राज्य अरुणाचल प्रदेश की पुलिस की कमान सौंपी गई है।
बता दें कि एजीएमयूटी कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इस कैडर के अधिकारियों का तबादला अक्सर केंद्र और राज्यों के बीच होता रहता है। गृह मंत्रालय ने इस आदेश की प्रति जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, मिजोरम, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, लद्दाख, गोवा, दादरा नगर हवेली और दमन दीव तथा लक्षद्वीप के मुख्य सचिवों को भी भेजी है।
इस फेरबदल को प्रशासनिक संतुलन और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश जैसे संवेदनशील राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति से पुलिसिंग और बेहतर होने की उम्मीद है।
--आईएएनएसए
एससीएच/डीकेपी
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
