अब न तो बंगाल में 'दीदी' रहेंगी और न ही उत्तर प्रदेश में 'भैया' आएंगे दिनेश शर्मा

अब न तो बंगाल में दीदी रहेंगी और न ही उत्तर प्रदेश में भैया आएंगे  दिनेश शर्मा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिनेश शर्मा ने नक्सलवाद और राष्ट्रीय राजनीति को लेकर कांग्रेस तथा विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद से जुड़े हालिया भाषण को 'ऐतिहासिक' बताते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस के आरोपों पर तथ्यों के साथ विस्तार से जवाब दिया गया।

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिनेश शर्मा ने नक्सलवाद और राष्ट्रीय राजनीति को लेकर कांग्रेस तथा विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद से जुड़े हालिया भाषण को 'ऐतिहासिक' बताते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस के आरोपों पर तथ्यों के साथ विस्तार से जवाब दिया गया।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "गृह मंत्री ने एक ऐतिहासिक भाषण दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को एक-एक करके, तथ्यों और पूरी सटीकता के साथ पूरी तरह से बेनकाब किया और उनका खंडन किया, जिससे कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं बचा। कांग्रेस के पास चिल्लाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। कांग्रेस पहले से ही नक्सलवाद को सपोर्ट कर रही थी। इसमें कुछ नई बात नहीं है। कांग्रेस की सच्चाई अब सामने आ रही हो तो उनको परेशानी हो रही है। कांग्रेस अपने फायदे के लिए अराजक तत्वों का सपोर्ट कर रही थी। इसका जैसे खुलासा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है, उसकी पूरे भारत में चर्चा हो रही है। नक्सलवाद का असली चेहरा आज देश के सामने आ गया है।"

भाजपा सांसद ने कहा कि नक्सलवाद को बैकग्राउंड से जैसे सपोर्ट किया जा रहा था, उससे ही ये इतना आगे बढ़ पाया है। अब लोग उतना नहीं सपोर्ट कर पा रहे हैं, तो इसके खिलाफ गलत जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अब धीरे-धीरे इनके चेहरे से नकाब उतर रहा है। कांग्रेस की सच्चाई धीरे-धीरे देश के सामने आ रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "अब न तो बंगाल में 'दीदी' रहेंगी, और न ही उत्तर प्रदेश में 'भैया' आएंगे। अगर दीदी संतुष्ट हैं, तो यह अच्छी बात है, लेकिन बंगाल की जनता असल में तभी खुश होगी, जब भाजपा सत्ता में आएगी।"

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ममता सरकार से परेशान है। जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। अगर कोई भी अपनी समस्या लेकर जाता है तो उसे वापस भेज दिया जाता है। जनता ने अब मन बना लिया है। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को हटाकर भाजपा सरकार लानी है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इसी तरह उत्तर प्रदेश में अब सपा सरकार नहीं आने वाली है। जनता को पता है कि सपा सरकार में सुरक्षा नहीं है बल्कि अभी की भाजपा सरकार में सुरक्षा है और उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story