गुजरात देश में सर्वाधिक योग शिक्षकों और योग कक्षाओं वाला राज्य बना

गुजरात देश में सर्वाधिक योग शिक्षकों और योग कक्षाओं वाला राज्य बना
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पूर्व गुजरात ने योग क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। गुजरात राज्य योग बोर्ड के चेयरमैन शीशपाल राजपूत ने कहा कि उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में गुजरात आज देश में सर्वाधिक योग शिक्षकों और सर्वाधिक योग कक्षाओं वाला राज्य बन गया है। आज पूरे राज्य में 4985 से अधिक निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें रोजाना लगभग 4 से 5 लाख नागरिक योगाभ्यास करते हैं।

गांधीनगर, 19 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पूर्व गुजरात ने योग क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। गुजरात राज्य योग बोर्ड के चेयरमैन शीशपाल राजपूत ने कहा कि उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में गुजरात आज देश में सर्वाधिक योग शिक्षकों और सर्वाधिक योग कक्षाओं वाला राज्य बन गया है। आज पूरे राज्य में 4985 से अधिक निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें रोजाना लगभग 4 से 5 लाख नागरिक योगाभ्यास करते हैं।

राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को वैश्विक जनआंदोलन बनाने के विजन को साकार करने में गुजरात एक अग्रणी राज्य रहा है। राज्य में योग बोर्ड की स्थापना के बाद योग गतिविधियों को अभूतपूर्व गति मिली है। आज योग केवल वरिष्ठ नागरिकों तक ही सीमित न रहते हुए बच्चों, युवाओं, महिलाओं, उद्योगपतियों, सरकारी अधिकारियों और विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों की दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बन गया है।

योग बोर्ड ने गत 6 वर्षों में 1.50 लाख से अधिक प्रमाणित योग प्रशिक्षक तैयार करके राज्य में योग शिक्षा का एक विशाल नेटवर्क खड़ा किया है। साथ ही, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए 750 योग कोच की स्थायी नियुक्ति भी की गई है।

राज्यव्यापी स्वास्थ्य जागृति अभियान के हिस्से के रूप में वर्ष 2026 के दौरान आयोजित 763 योग शिविरों में 8.04 लाख से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया है। वहीं, 2020 से अब तक आयोजित हुए ‘योग संवाद’ कार्यक्रमों में 12.17 लाख से अधिक लोग शामिल हुए हैं।

बच्चों और युवाओं में स्वस्थ जीवन शैली के संस्कार विकसित करने के लिए आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क समर योग शिविरों में गत चार वर्षों में 76 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। उधर, ‘मेदस्विता मुक्त गुजरात अभियान’ के तहत आयोजित विशेष योग शिविरों में 25 हजार से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लेकर मोटापे के खिलाफ स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया है।

राजपूत ने कहा कि गुजरात राज्य योग बोर्ड ने ‘हर घर योग’ और ‘निरामय गुजरात’ के लक्ष्य के साथ योग को राज्य के हर जिले, तहसील और गांव तक पहुंचाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2026 10:31 PM IST

Tags

Next Story