गुरनूर बरार 19 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 62 विकेट, श्रीलंका-ए के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

गुरनूर बरार 19 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 62 विकेट, श्रीलंका-ए के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 'जीत के हीरो' रहे। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चार दिवसीय मैच में 26 वर्षीय बरार ने कुल 10 विकेट हासिल किए, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

गाले, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 'जीत के हीरो' रहे। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चार दिवसीय मैच में 26 वर्षीय बरार ने कुल 10 विकेट हासिल किए, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार का कद उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस प्रदान करता है। उनकी गेंदें पिच पर टप्पा खाने के बाद तेजी से ऊपर उठती हैं, जिसे खेलना मुश्किल हो जाता है। गुरनूर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 33 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद शुभमन गिल ने उनके टैलेंट को पहचाना और उन्हें जिला स्तर पर खेलने में मदद की।

26 वर्षीय दाएं हाथ के गेंदबाज ने श्रीलंका-ए की पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 77 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अगली पारी में उन्होंने 12.3 ओवरों में 68 रन देकर 6 विकेट निकाले।

श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 366 रन बनाए। इसके जवाब में भारत-ए ने 543/9 के स्कोर पर पारी घोषित करते हुए 177 रन की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 209 रन ही बना सकी और भारत को जीत के लिए सिर्फ 33 रन का टारगेट मिला, जिसे मेहमान टीम ने सिर्फ 6.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

गुरनूर बरार अब तक 19 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 30 पारियों में 25.24 की औसत के साथ 62 विकेट निकाले हैं। इस दौरान दो बार 'फाइव-विकेट हॉल' हासिल किया। 12 लिस्ट-ए मुकाबलों में बरार 19 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि 9 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं।

गुरनूर बरार ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। पहले मैच में उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अगले मैच में 60 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। तीसरे मुकाबले में उन्होंने 49 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।

गुरनूर बरार अपनी दमदार गेंदबाजी से भारतीय टीम को मजबूती दे सकते हैं। मध्यक्रम में स्थिरता देने के साथ वे तेज रन बनाने में भी सक्षम हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन उन्हें भविष्य में भारत के लिए उपयोगी खिलाड़ी बना सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story