गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में टीचिंग फैकल्टी के 32 पदों पर भर्ती, 10 अप्रैल तक करें आवेदन
रायपुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी (जीजीयू) ने टीचिंग फैकल्टी के विभिन्न 32 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
जीजीयू की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
जीजीयू ने टीचिंग फैकल्टी के जिन 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोफेसर के 18, असोसिएट प्रोफेसर के 10 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 पद शामिल हैं। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार मास्टर डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पीएचडी या अन्य निर्धारित डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 2,500 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्लूबीडी/महिला उम्मीदवार के लिए 1,000 रुपए हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें, आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के आधार पर यूजीसी के 7वें सीपीसी के अनुसार शैक्षणिक स्तर 10 से 14 के बीच होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म चेक कर उसे सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
वहीं, उम्मीदवार चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 March 2026 5:06 PM IST












