आईसीएसआई भर्ती अलर्ट ज्वाइंट डायरेक्टर समेत 18 पदों पर वैकेंसी, 12 अप्रैल से पहले भरें फॉर्म

आईसीएसआई भर्ती अलर्ट ज्वाइंट डायरेक्टर समेत 18 पदों पर वैकेंसी, 12 अप्रैल से पहले भरें फॉर्म
सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने ज्वाइंट डायरेक्टर समेत विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने ज्वाइंट डायरेक्टर समेत विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईसीएसआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समयसीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आईसीएसआई ने 18 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें ज्वाइंट डायरेक्टर (इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग मेंटेनेंस), ज्वाइंट डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन), डिप्टी डायरेक्टर (एचआरडी), डिप्टी डायरेक्टर (एकेडमिक्स), डिप्टी डायरेक्टर (लाइजनिंग), डिप्टी डायरेक्टर (स्टूडेंट सर्विसेज), डिप्टी डायरेक्टर (लीगल) और असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स) के 1-1; असिस्टेंट डायरेक्टर (स्टडिज), एक्जीक्यूटिव (इंटर्नल ऑडिट) और एक्जीक्यूटिव (एकेडमिक्स) के 2-2; और असिस्टेंट इंजीनियर (इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग मेंटेनेंस) के 4 पद शामिल हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग/मास कम्युनिकेशन/कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/मैनेजमेंट/कानून या समकक्ष विषयों में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री; एसीएस/एसीए/एसीएमए जैसे व्यावसायिक प्रमाणपत्र या एमबीए/पीजीडीबीएम/एमएसडब्ल्यू/एमए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना एक मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्ययर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 47,600 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story