मोनालिसा के बयान पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का जवाब, बोले- 'यह उनका आखिरी वीडियो हो सकता है'

मोनालिसा के बयान पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का जवाब, बोले- यह उनका आखिरी वीडियो हो सकता है
प्रयागराज के महाकुंभ से रातोंरात सेंसेशन बनीं मोनालिसा, फरमान खान से शादी के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मोनालिसा को पहली फिल्म देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दोनों की शादी को लव जिहाद बताया था, जिस पर पलटवार करते हुए मोनालिसा ने डायरेक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए।

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रयागराज के महाकुंभ से रातोंरात सेंसेशन बनीं मोनालिसा, फरमान खान से शादी के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मोनालिसा को पहली फिल्म देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दोनों की शादी को लव जिहाद बताया था, जिस पर पलटवार करते हुए मोनालिसा ने डायरेक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए।

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फिल्म के बहाने डायरेक्टर ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था। अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है। उनका कहना है कि यह उनका आखिरी वीडियो भी हो सकता है।

'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर बताया कि उनकी और उनके पूरे परिवार की जान खतरे में है क्योंकि धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से जेहादी और केरल की ईसाई मिशनरी ने उनके खिलाफ साजिश करनी शुरू कर दी है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, "मोनालिसा को मैंने हमेशा अपनी बहन और बेटी की तरह माना, और मैंने पहले ही साफ कर दिया था, उसे मेरे खिलाफ खड़ा करने की साजिश हो रही है। जो कुछ मोनालिसा बोल रही है, वो उसके नहीं, जेहादियों के शब्द हैं, जिन्होंने उसका ब्रेनवॉश कर दिया है।"

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा, "जेहादी और केरल की ईसाई मिशनरी मेरे खिलाफ साजिश कर रही हैं और अगर मेरे साथ या मेरे परिवार के साथ कुछ होता है, तो हमारा सपोर्ट कीजिएगा।" उन्होंने कहा कि वे धर्मांतरण और जेहादियों के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई को नहीं रोकेंगे। उन्होंने बताया कि मोनालिसा का ब्रेन वॉश करके उसे पहले केरल ले जाया जाता है और बिना किसी की जानकारी के शादी हो जाती है और शादी को सपोर्ट करने के लिए केरल के बड़े नेता और मंत्री सामने आ रहे हैं। यह सिर्फ सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और शादी को खुलकर प्रमोट कर रहे हैं, जिससे और ऐसी शादियों को अंजाम दिया जा सकते।

बता दें कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को महाकुंभ के मेले से मायानगरी में लाकर अभिनेत्री बना दिया था, हालांकि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। डायरेक्टर ने मोनालिसा पर आरोप लगाया कि फिल्म बनाने में 10 करोड़ रुपए का खर्चा आया है और उन्होंने बिना जानकारी के दूसरे धर्म में शादी कर ली। डायरेक्टर का कहना है कि इस कदम से उनकी फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 7:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story