गुरुग्राम हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाला सीबीआई ने सीएचडी डेवलपर्स के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

गुरुग्राम हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाला सीबीआई ने सीएचडी डेवलपर्स के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम स्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में सीएचडी डेवलपर्स लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम स्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में सीएचडी डेवलपर्स लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि बिल्डर कंपनी और उसके निदेशकों ने सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत भोले-भाले घर खरीदारों और निवेशकों को झूठे आश्वासनों, गुमराह करने वाले दावों और धोखेभरे वादों के जरिए फंसाकर उनसे भारी रकम वसूली।

सीबीआई जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने परियोजना को लेकर आकर्षक दावे किए और समय पर फ्लैट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में खरीदारों के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी की गई।

जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी और उसके निदेशकों ने निवेशकों से धन एकत्र कर अनुचित वित्तीय लाभ हासिल किया, जबकि घर खरीदारों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीबीआई ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की उन धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की है, जो आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित हैं।

एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत चल रही व्यापक जांच का हिस्सा है। सीबीआई वर्तमान में देशभर में दर्ज 50 मामलों की जांच कर रही है, जिनमें विभिन्न बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों पर घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और धन के दुरुपयोग के आरोप हैं। इन मामलों में कई परियोजनाओं में निवेशकों से करोड़ों रुपए की कथित हेराफेरी की जांच की जा रही है।

इससे पहले भी सीबीआई इसी तरह के मामलों में रुद्र बिल्डवेल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीम प्रोकॉन प्राइवेट लिमिटेड, जयपी इंफ्राटेक लिमिटेड और एवीजे डेवलपर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड सहित कई रियल एस्टेट कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ चार चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा कुछ बैंकों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story