असम गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

असम गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल
असम के गुवाहाटी में गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। जीएस रोड पर बोरा सर्विस के पास स्थित एक होटल में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गुवाहाटी, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के गुवाहाटी में गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। जीएस रोड पर बोरा सर्विस के पास स्थित एक होटल में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम कुछ अज्ञात लोग होटल में आए और वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

शुरुआती खबरों के अनुसार, गोली लगने से मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी जीएमसीएच ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है और वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

यह इलाका गुवाहाटी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। शाम के समय यहां काफी भीड़ रहती है। गोलीबारी की घटना के बाद दुकानें बंद हो गईं और लोग दहशत में हैं।

फिलहाल, घायलों का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story