'ज्ञानेश कुमार को कहां छिपा रखा है', तेजस्वी यादव ने भाजपा की पदयात्रा पर उठाए सवाल

ज्ञानेश कुमार को कहां छिपा रखा है, तेजस्वी यादव ने भाजपा की पदयात्रा पर उठाए सवाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के अभियान पर तंज कसते हुए पूछा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कहां छिपा रखा है?

दरभंगा, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के अभियान पर तंज कसते हुए पूछा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कहां छिपा रखा है?

दरभंगा में मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने मजाकिया अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए यह सब हो रहा है और वे सामने क्यों नहीं आते हैं? सवाल उनसे पूछे जा रहे हैं, लेकिन जवाब देने के लिए भाजपा सामने आ जाती है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि वोटों की चोरी हो रही है, दो चुनाव आयुक्तों ने शिकायत की। लेकिन, सवालों के जवाब नहीं दिए जा रहे हैं। भाजपा खुद अराजकता फैलाने वाली पार्टी है।

सीएम सम्राट चौधरी के एक बयान पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए विडंबना है कि 14 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति को दी गई है, जो क्राइम और अपराध को अलग-अलग मानते हैं।

मधुबनी में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जनहित में हर गांव, टोला-टोला, गली-गली बड़े-बड़े वैधानिक चेतावनी बोर्ड लगवा देने चाहिए, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि बिहार पुलिस अपराधी प्रकृति हो गई है और अपनी सुरक्षा खुद करें। पहले लोग अपनी जिंदगी अपराधियों से बचाते थे। अब तो पुलिस से जिंदगी बचानी पड़ रही है और रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मधुबनी में जो घटनाएं हुई हैं, वैसी पहले कभी नहीं देखी गईं। यह बेहद चिंताजनक है कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पूरे राज्य में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हत्या और बलात्कार की घटनाओं के बिना एक भी दिन नहीं बीतता है। दुर्भाग्य की बात है कि अपराध पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। मधुबनी और दरभंगा जिलों में तो इस तरह की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। लोग पुलिस से तंग आ चुके हैं, क्योंकि जिनके कंधों पर जनता की सुरक्षा का भार है, उनसे जनता का विश्वास उठ गया है और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story