जिम से लेकर बेटियों की साइकिलिंग तक, देबिना बनर्जी ने शेयर की निजी जिंदगी की झलक

जिम से लेकर बेटियों की साइकिलिंग तक, देबिना बनर्जी ने शेयर की निजी जिंदगी की झलक
टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ निजी जिंदगी की झलक शेयर करती रहती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने फैंस को अपने मोबाइल फोन का हाल बयां किया।

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ निजी जिंदगी की झलक शेयर करती रहती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने फैंस को अपने मोबाइल फोन का हाल बयां किया।

देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें उनके रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे पलों से लेकर बच्चों की शुरुआती जिंदगी की झलक शामिल हैं। अभिनेत्री ने बताया कि आजकल उनका फोन छोटी-छोटी चीजों से भरा रहता है, फिर चाहे कहीं घूमने की झलक हो या फिर बच्चों के सीखने के दिन।

अभिनेत्री ने लिखा, "आजकल मेरे फोन की गैलरी कुछ इस तरह दिखती है, जिनमें मेरी तैयार होने वाली तस्वीरें, जिम में पसीने में लथपथ, कभी टेनिस खेलकर लाल-लाल गालों वाली, कुछ 10+10 किलो की जीतें, कुछ पिलाटीज और दो नन्ही लड़कियों की, जो साइकिल चलाना, स्केटिंग करना, गिरना, उठना… और फिर से कोशिश करना सीख रही हैं। हर किसी की जिंदगी का अलग पड़ाव। हर किसी की अलग ताकत। हम सब, अपने-अपने तरीके से, बस चलते रहना सीख रहे हैं।"

अभिनेत्री की पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वे कमेंट सेक्शन के जरिए अभिनेत्री के पोस्ट की जमकर सराहना कर रहे हैं।

गुरमीत और देबिना बनर्जी की लव स्टोरी 'रामायण' के सेट से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। रील लाइफ की यह जोड़ी असल जिंदगी में भी हमसफर बनी। दोनों ने पहली बार 2011 में शादी की थी और फिर 2021 में दोबारा शादी के बंधन में बंधे।

कपल कई रियलिटी शोज में देखा जा चुका है। अभी हाल ही में वे पति-पत्नी और पंगा में नजर आए थे। इस रियलिटी शो में दोनों ने बतौर पति-पत्नी हिस्सा लिया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए शो में फर्स्ट रनर अप का स्थान हासिल किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 4:28 PM IST

Tags

Next Story