'हर दिन बदल रहा हूं…', सुभाष घई के इस बयान ने फैंस को सोचने पर किया मजबूर

हर दिन बदल रहा हूं…, सुभाष घई के इस बयान ने फैंस को सोचने पर किया मजबूर
फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ बदलाव आते रहते हैं, लेकिन इसमें वही कलाकार टिकते हैं जो इन बदलावों के साथ खुद को ढाल लेते हैं। ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई, जिन्होंने हर दौर में अपना नया नजरिया पेश किया। इस बीच, उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ बदलाव आते रहते हैं, लेकिन इसमें वही कलाकार टिकते हैं जो इन बदलावों के साथ खुद को ढाल लेते हैं। ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई, जिन्होंने हर दौर में अपना नया नजरिया पेश किया। इस बीच, उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उम्र और अनुभव के साथ-साथ सोच में बदलाव को अपनाना कितना जरूरी है।

सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, वह एक आर्टिस्टिक पोर्ट्रेट है। इस पोर्ट्रेट में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा पहना हुआ है और अपने हाथों में एक छड़ी पकड़ी हुई है। चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा है।

इसके पोर्ट्रेट के साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बदलाव को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने लिखा, "मुझे बदलाव पसंद है और यह बदलाव हर दिन प्रेरित करता है। चाहे समय हो, तकनीक हो, लोग हों, नजरिया हो, पेशा हो, सिनेमा हो, मनोरंजन हो, शिक्षा हो या थिएटर, हर चीज में बदलाव को अपनाना जरूरी है। मैं हर दिन उत्साह के साथ जीता हूं और नदी की तरह आगे बढ़ता हूं।"

उन्होंने कहा, ''इंसान को वही काम करना चाहिए, जिससे उसे प्यार हो या फिर जो काम वह करता है, उससे भी प्यार करना चाहिए।''

उनके इस पोस्ट पर फैन्स ने प्रतिक्रियाएं दीं।

एक यूजर ने लिखा, "आप आज भी उतने ही प्रेरणादायक हैं, जितने आप अपने करियर के शुरुआती दौर में थे।"

दूसरे यूजर ने लिखा, ''बदलाव को अपनाना ही सफलता की कुंजी है।''

अन्य यूजर्स ने उनके पोर्ट्रेट की भी तारीफ की और इसे शानदार बताया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story