हरदोई में कंटेनर ट्रक भीड़ में जा घुसा, महिला की मौत, 11 घायल

हरदोई में कंटेनर ट्रक भीड़ में जा घुसा, महिला की मौत, 11 घायल
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसा। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर हुए इस हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हरदोई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसा। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर हुए इस हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और चालक नशे की हालत में लग रहा था। बताया जा रहा है कि उसने पहले सड़क किनारे खड़े ठेलों और दुकानों को टक्कर मारी, उसके बाद ऑटो और बाइक को भी रौंद दिया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में कई लोग जैसे रमेश (50), पवन कुमार (25), रुचि (25), मुकेश (30), पिंटू (25), खुशीराम (35), नरेश (33), हरिश्चंद्र (35), महेंद्र (45), राहुल (30) और एक 11 साल का बच्चा प्रियांशु भी शामिल है।

हरपालपुर सीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कंटेनर चालक की लापरवाही और नशे की हालत इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story