बिछाया जाल: 5 लाख की रिश्वत के साथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निवास स्थान पर भी छापा, संपति की जांच-पड़ताल

5 लाख की रिश्वत के साथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निवास स्थान पर भी छापा, संपति की जांच-पड़ताल
  • पक्ष में फैसला देने मांगी थी रिश्वत
  • असली नोट के नीचे कागजों के बंडल

Nagpur News. राजस्व कर्मचारी के निवास स्थान के पास एसीबी ने छापा मारा। उसे पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। निवास स्थान और कार्यालय में छापामारी के बाद चल-अचल संपति की पड़ताल की जा रही है। नंदनवन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह है मामला

आरोपी नरेश साधुराम बर्वे (54) न्यू.नंदनवन ले-आउट निवासी जिला कार्यालय के राजस्व विभाग में श्रेणी 3 का कर्मचारी है। इस प्रकरण के अनुसार, शिवाजी नगर महल निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति ने 1135 फीट की जगह पर किए गए निर्माणकार्य को लेकर को आपत्ति दर्ज कराई थी। इसकी शिकायत उसने अतिरिक्त जिलाधिकारी (स्लम) के कार्यालय में की थी। उसकी सुनवाई आरोपी अधिकारी के पास थी। शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला देने के एवज में उसने 5 लाख रुपए के रिश्वत की मांग की थी।

ऐसे बिछाया जाल

शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत एसीबी से कर दी। 17 से 20 अप्रैल 2026 के बीच में शिकायत की पड़ताल हुई। कुछ दस्तावेज और रिकार्डिंग में नरेश द्वारा पद का दुरुपयोग कर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। शुक्रवार की रात 11 से 12 बजे के दौरान नरेश ने रिश्वत की रकम लेकर शिकायतकर्ता को अपने निवास स्थान के पास न्यू नंदनवन ले-आउट में बुलाया था। तय योजना के तहत विभाग में पहले ही परिसर में जाल बिछाया जा चुका था। जैसे ही नरेश ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, वैसे ही उसे दबोच लिया गया है। उसके बाद उसके निवास स्थान पर छापा मारा गया। चल-अचल संपति की पड़ताल की गई। कार्यालय की भी तलाशी ली गई।

असली नोट के नीचे कागजों के बंडल

छापे के दौरान असली बताकर आरोपी को कागजों के बंडल थमाए गए थे। सिर्फ ऊपर और अंत में असली नोट थे, बीच में नोटों के साइज के कागजों के बंडल थे। कार्रवाई से जिला कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।

Created On :   26 April 2026 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story