- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चढ़ा पारा - शुष्क हवा के कारण...
उफ ये गर्मी: चढ़ा पारा - शुष्क हवा के कारण वातावरण में भयंकर गर्माहट, पक्षी डिहाइड्रेशन के हो रहे शिकार

Nagpur News. रविवार को सूरज की तेज तपिश ने सड़कों पर आवाजाही कम कर दी। मध्य भारत के आस-पास ऊपरी हवा में प्रति चक्रवात बनने से नागपुर समेत पूरा विदर्भ आग उगल रहा है। गर्मी से तुरंत राहत मिलने की संभावना नहीं है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान औसत से 2.9 डिग्री अधिक रहा। उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण वातावरण में गर्माहट बनी हुई है। फिलहाल कोई मौसम प्रणाली नहीं होने से गर्मी का असर बना रहेगा। विदर्भ के कई जिलों में उष्ण लहर चल रही है। शनिवार को भी आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी।
पक्षी डिहाइड्रेशन के हो रहे शिकार
तापमान बढ़ने का असर पशु-पक्षियों पर देखने मिल रहा है। पक्षी ड्रिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। वन विभाग के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में इन दिनों ऐसे पक्षी लाए जा रहे हैं, जिनके शरीर में पानी की कमी देखने मिल रही है। कुछ की मौत भी हो रही है। दरअसल, पानी की तलाश में घूमते पक्षी एक समय तक उड़ पाते हैं, इसके बाद वह सड़क या लोगों के वॉल कंपाउंड में गिर जाते हैं। सही समय में मदद मिली तो बच रहे हैं, वरना दम तोड़ रहे हैं। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार, इनमें किसी और बीमारी का संचार नहीं है, बल्कि यह सब पक्षी पानी की कमी से मर रहे हैं।
ये कर सकते हैं
अविनाश लोंढे, पक्षी विशेषज्ञ के मुताबिक तापमान बढ़ने से पक्षी डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी सड़क पर पक्षी पड़े मिलते हैं, तो उन्हें बचाने के लिए सबसे पहले पानी पर्याप्त है। घरों के छत पर पानी अवश्य रखें।
Created On :   26 April 2026 5:18 PM IST












