Nagpur News: प्रवासियों के लिए पांच किलो के गैस सिलेंडर का वितरण दोगुना

प्रवासियों के लिए पांच किलो के गैस सिलेंडर का वितरण दोगुना
सेतु केंद्रों पर मुफ्त में ईकेवायसी

Nagpur News जिले में प्रवासी मजदूरों के लिए उपलब्ध 5 किलो गैस सिलेंडर की वितरण मात्रा बढ़ाकर दोगुनी की जा रही है। यह बढ़ोतरी 3 मार्च तक की सप्लाई के आधार पर की जाएगी। जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने स्पष्ट किया कि इस सिलेंडर का इस्तेमाल सिर्फ प्रवासियों को वितरित करने के लिए किया जाए। जिला आपूर्ति अधिकारी व खाद्यान्न वितरण अधिकारी को इस पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए गए हैं।

बगैर ओटीपी सिलेंडर नहीं : चूंकि ई-केवायसी नहीं होने से उपभोक्ताआें को घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है, इसलिए जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण सुचारु करने के लिए ई-केवायसी सेतु केंद्र में मुफ्त में की जाएगी। जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने सभी सेतु सुविधा केंद्रों को मुफ्त में ई-केवायसी कराने के निर्देश दिए हैं। आेटीपी दिए बगैर किसी को सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे। देखा गया है कि जिले में एलपीजी सिलेंडर के वितरण में कुछ जगहों पर बढ़ती मांग, तकनीकी दिक्कतों और भीड़ के कारण वितरण प्रक्रिया में देरी हो रही है।

पलायन रोकने कदम : कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत के कारण जिले में कई कंपनियों व उद्योगों में काम ठप पड़ा है। इन कंपनियों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे। प्रवासी मजदूर पलायन करने का डर प्रशासन को सता रहा है। लिहाजा, मजदूरों का पलायन रोकने के लिए 5 किलो गैस सिलेंडर का वितरण दोगुना करने का निर्देश जारी किया गया है।


Created On :   25 April 2026 3:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story