प्रदर्शन: ओबीसी जाति-आधारित जनगणना को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से तहसील कार्यालय हिंगणा तक निकाला गया मोर्चा

ओबीसी जाति-आधारित जनगणना को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से तहसील कार्यालय हिंगणा तक निकाला गया मोर्चा
  • ओबीसी जाति-आधारित जनगणना, यूजीसी बिल और एमएसपी लागू करने की मांग
  • छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से तहसील कार्यालय हिंगणा तक निकाला गया मोर्चा

Nagpur News. छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से तहसील कार्यालय हिंगणा तक मोर्चा निकाला गया। जिसमें ओबीसी जाति-आधारित जनगणना, यूजीसी बिल और एमएसपी लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की ओर से राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार के दफ्तर में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मा. संदीप मानकर, राजेंद्र आदमने, मैत्री मानकर, धम्माजी म्हैसकर, अंबादास लोखंडे, बिसेन रंगारी, साधना रंगारी, अनीता म्हैसकर, प्रा. फुले, नरेश मेश्राम, मुकेश दुपारे, निरंजन धनविजय, धुर्वे सहित लगभग 85 प्रदर्शनकारी उपस्थित रहे। तेज धूप में संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने संबाधित मांगों को लेकर शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है।

खास बातें....

  • ओबीसी समाज की जाति-आधारित जनगणना तत्काल कराई जाए, ताकि वास्तविक आंकड़ों के आधार पर नीतियां बन सकें।
  • यूजीसी बिल में संशोधन/लागू करने के दौरान ओबीसी वर्ग के अधिकारों और आरक्षण का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
  • किसानों के हित में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को कानूनी रूप से लागू किया जाए।
  • ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए किसी भी प्रकार के हनन को रोका जाए।
  • केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के साथ हो रहे कथित भेदभाव और उपेक्षा पर तत्काल संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।
  • प्रदर्शनकारियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया गया।
  • भीषण धूप में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ यह आंदोलन संगठित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसे आम नागरिकों ने सराहा।

Created On :   24 April 2026 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story