- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- गन्ने के खेत में गांजे की खेती,...
एलसीबी की कार्रवाई: गन्ने के खेत में गांजे की खेती, 23.43 लाख का माल जब्त, शिरूर अनंतपाल में एलसीबी की कार्रवाई, गांजे के 7 पौधे बरामद

डिजिटल डेस्क, लातूर. शिरूर अनंतपाल तहसील के बुजरुगवाडी में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने कार्रवाई करते हुए गन्ने के खेत में की जा रही गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से गांजे के 7 हरे पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 46 किलो 875 ग्राम और अनुमानित कीमत 23 लाख 43 हजार 750 रुपए बताई गई है। मामले में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को शाम करीब 4.10 बजे स्थानीय अपराध शाखा की टीम को बुजरुगवाडी के गट नंबर 14 स्थित खेत में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गन्ने के खेत में गांजे के पौधे दिखाई देने पर पुलिस ने उन्हें उखाड़कर तीन बोरियों में भरकर जब्त कर लिया।
तीन बोरियों में मिला 46.875 किलो गांजा
पुलिस के अनुसार, पहली बोरी में 17 किलो 410 ग्राम, दूसरी बोरी में 18 किलो 125 ग्राम और तीसरी बोरी में 11 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल 46 किलो 875 ग्राम गांजे की कीमत 50 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से 23 लाख 43 हजार 750 रुपए आंकी गई है।
यह भी पढ़े -बीड़ में सूखा घोषित करने की मांग को लेकर किसानों का चक्का जाम, अंबाजोगाई-लातूर महामार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
बिक्री के लिए खेती करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, वाघंबर दिगंबर लिंबापुरे, निवासी बुजरुगवाडी, तहसील निलंगा, ने कथित तौर पर आर्थिक लाभ और अवैध बिक्री के उद्देश्य से अपने कब्जे वाले खेत में गांजे के पौधे लगाए थे। कार्रवाई के दौरान आरोपी खेत में गांजे के पौधों की देखभाल करता हुआ मिला।
स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक अमर सुरेश केंद्रे की शिकायत पर शिरूर अनंतपाल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क) और 20(ब)(ii)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रायबोले कर रहे हैं।
Created On :   20 Sept 2026 7:16 PM IST













