- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गुरुद्वारा कलगीधर दरबार समिति की नई...
Nagpur News: गुरुद्वारा कलगीधर दरबार समिति की नई कार्यकारिणी गठित

Nagpur News संगत की सर्वसम्मति से गुरुद्वारा कलगीधर दरबार, बुद्ध नगर की संगत के सामूहिक निर्णय एवं सर्वसम्मति से वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारी समिति का गठन किया गया। सरदार हरजिंदर सिंह ढडियाला एवं सरदार परमजीत सिंह विरदी को एक-एक वर्ष के लिए मुख्य सेवादार के रूप में सेवा बख्शी गई है।
यह भी पढ़े -गांजा, बंदूक और दहशत का नेटवर्क ,नागपुर ग्रामीण में 3 आरोपियों की गैंग पर मकोका की बड़ी कार्रवाई
नई कार्यकारिणी में सुरिंदर सिंह संधू, बलदेव सिंह रैणू, रजिंदर सिंह पनेसर, अवतार सिंह खोखर, बलजीत सिंह विरदी, मलकीत सिंह भुल्लर, हरमीत सिंह पनेसर, रजिंदरपाल सिंह संधू, गुरशरण सिंह पनेसर एवं हरपाल सिंह बमराह को संगत की सेवा हेतु सम्मिलित किया गया है।
संगत के मार्गदर्शन में समिति ने गुरुद्वारा साहिब के धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों को गुरमत सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ाने तथा संगत की भागीदारी को केंद्र में रखते हुए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Created On :   25 April 2026 6:44 PM IST













