परिणाम घोषित: डीबीए चुनाव के कड़े मुकाबले के बीच पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जयस्वाल ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया, गुल्हाने बने सचिव

डीबीए चुनाव के कड़े मुकाबले के बीच पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जयस्वाल ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया, गुल्हाने बने सचिव
  • एड. प्रकाश जयस्वाल ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया
  • जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) 2026 के चुनाव में मारी बाजी

Nagpur News. जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) 2026 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले के बीच पूर्व अध्यक्ष एड. प्रकाश जयस्वाल ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है, वहीं सचिव पद पर एड. अनिल गुल्हाने ने भारी मतों से एकतरफा जीत हासिल की है। अध्यक्ष और सचिव पद सहित कुल 17 पदों के लिए शनिवार को परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां एड. जयस्वाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व सचिव एड. नितीन देशमुख को 74 मतों के मामूली अंतर से पराजित किया। एड. जयस्वाल को 1218 मत मिले, जबकि देशमुख को 1144 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा एड. मनोज साबले को 324, एड. राजेश नायक को 62, एड. तरुण परमार को 42 और एड. सुनील लाचरवार को 32 मत मिले। सचिव पद के चुनाव में एड. गुल्हाने को 1091 मत मिले, जबकि एड. अमित बंड को 684, एड. आशीष शेंडे को 549, एड. आशिष कटारिया को 295 और एड. नितीन रुडे को 193 मत प्राप्त हुए।

महिलाओं के लिए सुविधा

एड. प्रकाश जयस्वाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष के मुताबिक वकीलों ने अपने हक की आवाज उठाने के लिए मुझ पर भरोसा जताया है। मेरी प्राथमिकता नए वकीलों के बैठने की व्यवस्था और महिला वकीलों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।"

वादों को पूरा करना लक्ष्य

एड. अनिल गुल्हाने, नवनिर्वाचित सचिव के मुताबिक मैं वकीलों के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। अगले तीन वर्षों तक निरंतर सेवा भाव से काम करते हुए अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है।"


Created On :   26 April 2026 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story