हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल ‘एक्स टीम’ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

बद्दी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल ‘एक्स टीम’ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति गांव नंदपुर के पास मोटरसाइकिल पर बैठकर चिट्टा यानी हेरोइन बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मुस्ताक मोहम्मद (26) के रूप में हुई है, जो गांव रोतांवाला, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन का निवासी है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसकी मोटरसाइकिल के बैटरी बॉक्स के पास से एक पारदर्शी जिप पाउच बरामद हुआ। इस पाउच में 3.18 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन पाई गई, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करने वाला था।

डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं नशे से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story