हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। अमेरिका में मौजूद एनआईए के वांटेड हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की पहचान लक्ष्य और नीरज के रूप में हुई है। दोनों पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों शूटरों ने दिल्ली में ताबड़तोड़ कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। लक्ष्य और नीरज हरियाणा में भी एक बड़े हत्याकांड में शामिल थे।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। अमेरिका में मौजूद एनआईए के वांटेड हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की पहचान लक्ष्य और नीरज के रूप में हुई है। दोनों पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों शूटरों ने दिल्ली में ताबड़तोड़ कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। लक्ष्य और नीरज हरियाणा में भी एक बड़े हत्याकांड में शामिल थे।

हिमांशु भाऊ के शूटर्स के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। 27 फरवरी 2026 को थाना एकता क्षेत्र में एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस रिकॉर्ड मुताबिक वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में पवन पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। उस समय पवन को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में रहने के दौरान वह हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया। वर्ष 2025 में जेल से रिहा होने के बाद उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पास से भारी मात्रा में कारतूस और असलहे बरामद हुए थे।

इसके पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22-23 जनवरी की रात को हरियाणा के हिरनकुंडना से दिचाऊं कलां रोड पर मुठभेड़ हुई थी। इसी मुठभेड़ में बदमाश विक्की उर्फ मोगली और चंदरभान को पकड़ा गया था। इन दोनों पर मर्डर की कोशिश और उगाही जैसे कई आरोपों में वॉन्टेड थे। हरियाणा पुलिस की तरफ से इन दोनों पर ही इनाम भी घोषित किया गया था। इनके संबंध भी हिमांशु भाऊ से थे।

बता दें कि हिमांशु भाऊ एक खतरनाक गैंगस्टर है, जो विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसी वारदातों में इसके गैंग का हाथ बताया जाता है। विदेश में रहते हुए हिमांशु अपने शूटर्स के जरिए अपराधों को अंजाम देता रहता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 1:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story