चाड में बोको हराम का हमला, 11 नागरिकों की मौत; जवाबी कार्रवाई में 9 आतंकी ढेर

चाड में बोको हराम का हमला, 11 नागरिकों की मौत; जवाबी कार्रवाई में 9 आतंकी ढेर
अफ्रीकी देश चाड के लेक प्रांत में बोको हराम आतंकियों ने लेक चाड के एक द्वीप पर हमला कर 11 नागरिकों की हत्या कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में नौ आतंकवादी भी मारे गए।

याउंडे, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश चाड के लेक प्रांत में बोको हराम आतंकियों ने लेक चाड के एक द्वीप पर हमला कर 11 नागरिकों की हत्या कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में नौ आतंकवादी भी मारे गए।

सेना के अधिकारी मौसा जिब्रिन ने बताया कि रविवार को बोको हराम के आतंकी डोंगी (कैनो) के जरिए न्गूबुआ के पास स्थित द्वीप पर पहुंचे और मछली पकड़ रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सात पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सेना ने आतंकियों का पीछा करते हुए अभियान चलाया, जिसमें नौ हमलावर मार गिराए गए।

चाड का लेक प्रांत नाइजीरिया, नाइजर और कैमरून की सीमा से लगा हुआ है। लेक चाड बेसिन में सक्रिय बोको हराम और अन्य जिहादी संगठनों की ओर से इस क्षेत्र में अक्सर हमले किए जाते हैं।

पिछले सप्ताह भी कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में बोको हराम के आतंकियों ने रात के समय हमला कर कम से कम 13 नागरिकों की हत्या कर दी थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह हमला सुरक्षा बलों द्वारा कुछ महीने पहले बोको हराम के लिए भेजे जा रहे बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए जाने के प्रतिशोध में किया गया माना जा रहा है।

इससे पहले अगस्त में कैमरून के मेयो-सावा डिवीजन के कांगालेरी गांव पर भी संदिग्ध बोको हराम आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हुई थी और एक व्यक्ति घायल हुआ था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Sept 2026 11:26 PM IST

Tags

Next Story