'मनोरंजन कब क्रूरता का बहाना बन गया', हार्ट अटैक का मजाक उड़ाने पर आसिफ खान की पत्नी का सवाल

मनोरंजन कब क्रूरता का बहाना बन गया, हार्ट अटैक का मजाक उड़ाने पर आसिफ खान की पत्नी का सवाल
अभिनेता और 'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी आसिफ खान की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। यह पोस्ट उस हालिया विवाद के बाद आया है, जिसमें सह प्रतियोगी काजी तौकीर ने बहस के दौरान हार्ट अटैक की नकल की थी।

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता और 'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी आसिफ खान की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। यह पोस्ट उस हालिया विवाद के बाद आया है, जिसमें सह प्रतियोगी काजी तौकीर ने बहस के दौरान हार्ट अटैक की नकल की थी।

आसिफ खान की पत्नी ने गुरुवार को लिखा, "हां, आसिफ को हार्ट अटैक आया था, सिर्फ 34 साल की उम्र में। यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि अब मुझे उनके मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने पड़ रहे हैं, ताकि यह साबित किया जा सके कि उन्होंने जो कुछ झेला, वह सच था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोगों को विश्वास दिलाने के लिए इतनी निजी बात को सार्वजनिक करना पड़ेगा।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब आसिफ ने शुरुआत में कहा था कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं, बल्कि जीईआरडी हुआ था, तो इसके पीछे डर था। उन्हें चिंता थी कि अगर लोगों को उनकी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बारे में पता चला तो इसका असर उनके काम पर पड़ सकता है।

उन्होंने लिखा, "एक ऐसे उद्योग में, जहां अवसर अनिश्चित होते हैं, खासकर बिना किसी मजबूत समर्थन के, यह डर बिल्कुल वास्तविक था।"

आसिफ के अस्पताल में भर्ती रहने के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं भूल सकती कि डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी मुख्य कोरोनरी धमनी पूरी तरह ब्लॉक हो गई है। आईसीयू, स्टेंट और वह पल भी नहीं भूल सकती, जब मैं अपने पति को गले लगाकर संभाल रही थी और वह अपने सपनों के भविष्य को खो देने के डर से रो रहे थे।"

उन्होंने बताया कि आसिफ ने बचपन में अपने पिता को भी हार्ट अटैक के कारण खो दिया था। ऐसे में खुद हार्ट अटैक से बचने के बाद उनके मन में वही पुराना दर्द और अपने परिवार को छोड़ जाने का डर फिर से लौट आया था।

आसिफ की पत्नी ने इस बात पर निराशा जताई कि उनकी स्वास्थ्य समस्या का मजाक बनाया गया। उन्होंने कहा, "यह मामला आलोचना से कहीं आगे बढ़ चुका है। हमें गंदी गालियां मिली है, आसिफ को जान से मारने की धमकियां दी गई हैं और हमारे परिवार की महिलाओं को दुष्कर्म की धमकियां भी मिली हैं। इसकी कोई भी वजह उचित नहीं ठहराई जा सकती।"

उन्होंने लिखा, "बिग बॉस एक मनोरंजन आधारित रियलिटी शो है, लेकिन मनोरंजन कब क्रूरता का बहाना बन गया? मतभेद कब किसी की जान को खतरे में डालने या उसके परिवार को निशाना बनाने का कारण बन गए?"

हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने अपना प्रसिद्ध डांस स्टेप किया था। इस पर आसिफ खान ने उसे उबाऊ बताते हुए उन्हें बंदर की तरह हरकत करने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। विवाद तब गंभीर हो गया, जब काजी ने कथित तौर पर हार्ट अटैक आने की नकल की, जिससे आसिफ काफी आहत हो गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2026 8:00 PM IST

Tags

Next Story