वित्त मंत्री सीतारमण ने चिली के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने पर हुई चर्चा

वित्त मंत्री सीतारमण ने चिली के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने पर हुई चर्चा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को चिली के पूर्व राष्ट्रपति और विशेष मिशन पर राजदूत एडुआर्डो फ्रेई, चिली के प्रतिनिधिमंडल और लैटिन अमेरिका और कैरिबियन विकास बैंक सीएएफ के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने और नए अवसर तलाशने पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को चिली के पूर्व राष्ट्रपति और विशेष मिशन पर राजदूत एडुआर्डो फ्रेई, चिली के प्रतिनिधिमंडल और लैटिन अमेरिका और कैरिबियन विकास बैंक सीएएफ के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने और नए अवसर तलाशने पर चर्चा हुई।

वित्त मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट में कहा गया कि केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने चिली के पूर्व राष्ट्रपति और विशेष मिशन पर राजदूत एडुआर्डो फ्रेई से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ चिली और लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन विकास बैंक सीएएफ का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।

वित्त मंत्री सीतारमण ने चिली में हाल ही में आई बाढ़ को लेकर फ्रे के समक्ष चिंता भी जताई।

पोस्ट में आगे कहा गया कि चर्चाओं का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करना था, जिसमें 'भारत-चिली व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते' (सीईपीए) को जल्द पूरा करना और सीएफ के साथ सहयोग के अन्य रास्ते तलाशना शामिल था।

वहीं, सीएएफ के सीआईआई और एक्जिम बैंक के साथ पहले से चल रहे जुड़ाव को देखते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री ने सीएएफ को उन परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण के अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया, जिनमें भारतीय कंपनियां शामिल हैं खासकर महत्वपूर्ण खनिजों और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में।

इससे पहले केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को नई दिल्ली में स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी से मुलाकात की।

मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के विषयों पर चर्चा की। साथ ही, वित्तीय सेवा क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना और द्विपक्षीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मजबूत करने के अवसरों पर भी बातचीत की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2026 8:20 PM IST

Tags

Next Story