वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 चेन्नई रोड शो में निवेश, सेमीकंडक्टर और औद्योगिक सहयोग पर जोर

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 चेन्नई रोड शो में निवेश, सेमीकंडक्टर और औद्योगिक सहयोग पर जोर
गुजरात वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2027 के रोड-शो के माध्यम से औद्योगिक क्षमताओं और पूरक औद्योगिक विशेषताओं को प्रमुखता से हर मंच पर प्रस्तुत- प्रदर्शित कर रहा है। इसी कड़ी में चेन्नई में गुजरात सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने रोड शो किया।

चेन्नई, 22 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। गुजरात वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2027 के रोड-शो के माध्यम से औद्योगिक क्षमताओं और पूरक औद्योगिक विशेषताओं को प्रमुखता से हर मंच पर प्रस्तुत- प्रदर्शित कर रहा है। इसी कड़ी में चेन्नई में गुजरात सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने रोड शो किया।

चेन्नई के ताज कोरोमंडल में हुए चेन्नई रोड-शो के मुख्य कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी शामिल हुए । निवेश, प्रौद्योगिकी साझेदारी, विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

रोड-शो से पूर्व गुजरात सरकार की महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री डॉ. मनीषा वकील, गुजरात सरकार के शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री एम. थेनारसन (आईएएस), गुजरात राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन (जीएसईएम) की मिशन निदेशक नेहा कुमारी (आईएएस) तथा गुजरात के अन्य विशिष्ट हितधारकों ने चेन्नई के 21 प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं।

इनमें राणे (मद्रास) लिमिटेड, फुसो ग्लास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड , फ्लोसिल-बीईटी कोटिंग्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड , अशोक लेलैंड लिमिटेड, पोन प्योर केमिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड , सेंट-गोबेन , जीएच इंडक्शन इंडिया, कैविनकेयर , जेके फेनर इंडिया लिमिटेड , ईआईडी पैरी लिमिटेड, केएलए , ऑर्बिटएआईडी एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड , सालकॉम्प मैन्युफैक्चरिंग इंडिया, आईआईटी मद्रास प्रवर्तक, अग्निकूल कॉसमॉस, टेकीनाउ , कॉस्मिक कंप्लायंस टेस्ट लैब, जीआरटी होटल्स एंड रिसार्ट्स ,कोने एलेवेटर इंडिया ,डैनफॉस और राजहंस इम्पेक्स शामिल थे। ये बैठकें गुजरात और तमिलनाडु के बीच औद्योगिक सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों और संभावित साझेदारियों के संबंध में विचारों के आदान-प्रदान का विश्वसनीय मंच साबित हुईं।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 पर शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग के प्रधान सचिव एम. थेनारसन प्रजेंटेशन दिया। साथ ही रोड-शो के इसी मंच गुजरात के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और इसके बढ़ते कदमों को दर्शाने वाली एक विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की गई। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और राज्य में व्यावसायिक अवसरों तथा औद्योगिक विकास के संबंध में व्यावहारिक दृष्टिकोण से अवगत कराया।

गुजरात सरकार की महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री डॉ. मनीषा वकील अपने संबोधन में दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को और मजबूत बनाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. मनीषा वकील ने कहा, “तमिलनाडु ने ऑटोमोबाइल विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक अग्रणी केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। गुजरात की अपनी विशिष्ट क्षमताएं हैं, जिनमें औद्योगिक अवसंरचना, बंदरगाह, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक संपर्क शामिल हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि अपने उद्योगों, उद्यमियों और युवा प्रतिभाओं को एक साथ लाकर हम नवाचार, रोजगार और साझा समृद्धि के नए अवसर सृजित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे सामूहिक प्रयास विकसित भारत-2047 की यात्रा को और मजबूत करेंगे।”

भारत के कुल विनिर्माण उत्पादन में गुजरात की 17 प्रतिशत हिस्सेदारी और देश के वस्तु निर्यात में 25 प्रतिशत योगदान के उद्दरण के साथ चर्चाओं में तमिलनाडु के स्थापित ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग पारिस्थितिकी तंत्र को गुजरात के उभरते सेमीकंडक्टर क्षेत्र, उन्नत विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना से जोड़ने के पैदा होने वाले व्यापक संभावनाओं को रेखांकित किया गया।

‘वाइब्रेंट गुजरात’ श्रृंखला का 11वां संस्करण वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 10 से 12 जनवरी 2027 को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित हो रहा है। इसकी थीम है- “विकसित गुजरात – वैश्विक भविष्य का निर्माण। इस थीम के साथ उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और उद्योग जगत के प्रमुख नेता न सिर्फ एक साथ आएंगे अपितु परस्पर विचार-विमर्श कर आपसी सहयोग की नई गाथा के साक्षी बनेंगे।

चेन्नई रोड-शो ने गुजरात और तमिलनाडु के बीच औद्योगिक संबंधों को संवाद के चरण से बहुत आगे बढ़ाया है। रोड-शो सार्थक व्यावसायिक सहयोग की दिशा के द्वार खोलने वाला अवसर साबित हुआ है।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 की तैयारियों के बीच चेन्नई और पूरे तमिलनाडु के उद्यमों, स्टार्टअप और औद्योगिक संस्थानों को गांधीनगर में अपनी विशेषज्ञता, विचारों और साझेदारी संबंधी प्राथमिकताओं के साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। इससे अंतरराज्यीय मूल्य शृंखलाओं को मजबूत बनाने और भारत के औद्योगिक विकास के अगले चरण में योगदान देने में मदद मिलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2026 9:41 PM IST

Tags

Next Story