रोडीज में प्रिंस नरूला से भिड़ेंगे अभिषेक मल्हान, बोले- 'कैमरा कट होने के बाद हमारा रिश्ता वैसा ही रहना चाहिए'

रोडीज में प्रिंस नरूला से भिड़ेंगे अभिषेक मल्हान, बोले- कैमरा कट होने के बाद हमारा रिश्ता वैसा ही रहना चाहिए
एडवेंचर रियलिटी शो 'रोडीज: रीबर्थ' में अभिषेक मल्हान और प्रिंस नरूला गैंग लीडर के तौर पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों का मकसद अपने-अपने गैंग के कंटेस्टेंट को जिताना होगा और इसके लिए टास्क से लेकर रणनीति तक, दोनों एक-दूसरे को मात देने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शो का यह कॉम्पिटिशन उनकी निजी दोस्ती पर भी असर डालेगा?

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। एडवेंचर रियलिटी शो 'रोडीज: रीबर्थ' में अभिषेक मल्हान और प्रिंस नरूला गैंग लीडर के तौर पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों का मकसद अपने-अपने गैंग के कंटेस्टेंट को जिताना होगा और इसके लिए टास्क से लेकर रणनीति तक, दोनों एक-दूसरे को मात देने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शो का यह कॉम्पिटिशन उनकी निजी दोस्ती पर भी असर डालेगा?

इस सवाल पर अभिषेक ने कहा कि शो की लड़ाई को वह अपनी असली जिंदगी के रिश्ते पर हावी नहीं होने देंगे।

प्रिंस नरूला के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने आईएएनएस से कहा, ''मुझे लगता है कि उनके साथ मेरा जो बॉन्ड है, वह इस दुनिया की किसी भी चीज से ज्यादा मजबूत है। लेकिन जब हम रियलिटी शो में आते हैं और एक मेंटर की भूमिका निभाते हैं, तो उस वक्त हमारा सिर्फ एक गोल होता है कि हमारा कंटेस्टेंट जीते।''

अभिषेक ने कहा, ''शो के दौरान अपने कंटेस्टेंट को जिताने के लिए मेंटर किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसे में मेरे और प्रिंस के बीच कॉम्पिटिशन भी काफी तगड़ा हो सकता है। मुझे लगता है कि कैमरा ऑन होने पर शो में जो कुछ भी होता है, उसे वहीं तक सीमित रखना चाहिए, लेकिन कैमरा कट होने के बाद निजी रिश्तों की अपनी जगह होनी चाहिए।''

'रोडीज: रीबर्थ' के इस सीजन में कुल छह गैंग लीडर्स दिखाई देंगे। इनमें निखिल चिनापा, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, अभिषेक मल्हान, बनी जे और बसीर अली शामिल हैं। इस बार गैंग्स के बीच मुकाबला पहले से भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। खास तौर पर प्रिंस और अभिषेक की आमने-सामने की टक्कर पर दर्शकों की नजर रहेगी, क्योंकि दोनों के बीच शो के बाहर एक मजबूत बॉन्ड है और अब उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ अपने-अपने गैंग के लिए खेलना होगा।

अभिषेक मल्हान को लोग 'फुकरा इंसान' के नाम से भी जानते हैं। यूट्यूब पर अपने कंटेंट के जरिए उन्होंने बड़ी पहचान बनाई और इसके बाद रियलिटी शो की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई। वह 'बिग बॉस ओटीटी', 'प्लेग्राउंड सीजन 3' और 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अब 'रोडीज' में गैंग लीडर के तौर पर उनकी नई पारी शुरू होने वाली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Sept 2026 2:55 PM IST

Tags

Next Story