फैंस को हमारी केमिस्ट्री पसंद है, इसलिए लेकर आए 'ना पूछदे' सॉन्ग आकांक्षा चौधरी

फैंस को हमारी केमिस्ट्री पसंद है, इसलिए लेकर आए ना पूछदे सॉन्ग  आकांक्षा चौधरी
रियलिटी शोज के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी अब एक नए अंदाज में साथ नजर आए हैं। 'स्प्लिट्सविला' और 'लॉक अप' के बाद सुर्खियां बटोर चुकी यह जोड़ी पहली बार एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आई है।

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। रियलिटी शोज के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी अब एक नए अंदाज में साथ नजर आए हैं। 'स्प्लिट्सविला' और 'लॉक अप' के बाद सुर्खियां बटोर चुकी यह जोड़ी पहली बार एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आई है।

दोनों का नया रोमांटिक गाना 'ना पूछदे' रिलीज हो चुका है, जिसमें योगेश और आकांक्षा की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि गाने में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है।

'ना पूछदे' को प्ले डीएमएफ और वर्जिन म्यूजिक इंडिया ने पेश किया है। गाने में योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की जोड़ी बेहद रोमांटिक नजर आ रही है। दोनों कलाकारों का कहना है कि यह गाना उनके चाहने वालों के लिए है, जिन्होंने अब तक के सफर में उन्हें भरपूर प्यार दिया है।

गाने को लेकर आकांक्षा चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''दर्शकों ने मुझे और योगेश को जो प्यार दिया है, उसके बदले हम भी अपने फैंस को कुछ खास देना चाहते थे। 'ना पूछदे' हमारे लिए ऐसा करने का एक शानदार मौका है। गाने की खूबसूरत लोकेशन ने इसके अनुभव को खास बनाया, वहीं नेहा कक्कड़ की आवाज ने इसमें एक अलग ही मिठास भर दी।''

आकांक्षा ने कहा, ''गाने को बनाते समय पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक जब 'ना पूछदे' को देखेंगे और सुनेंगे, तो वे भी उस प्यार और भावनाओं को महसूस कर पाएंगे, जो इस गाने को तैयार करने में शामिल रही हैं। यह म्यूजिक वीडियो दर्शकों से मिले प्यार के बदले हमारी तरफ से एक छोटा सा तोहफा है।''

वहीं, योगेश रावत ने भी अपने फैंस को सबसे बड़ी ताकत और उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, ''हमारे चाहने वालों ने हमें जिस तरह से सपोर्ट किया है, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। 'ना पूछदे' के जरिए हमने दर्शकों को अपनी केमिस्ट्री की झलक देने की कोशिश की है, जिसे लोग पसंद करते हैं।''

योगेश ने कहा, ''इस गाने को दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वह हमारे लिए बेहद खास है। अपने पहले गाने में नेहा कक्कड़ की आवाज का होना इस अनुभव को यादगार बनाता है। नेहा की आवाज ने गाने की रोमांटिक भावनाओं को बहुत खूबसूरती से सामने रखा है।''

बता दें कि 'ना पूछदे' के बोल दीप क्लैर ने लिखे हैं, जबकि गाने को कंपोज हर्ष नूसी ने किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story