10 सितंबर को लास वेगास में घोषित हुआ था 'अनुपम खेर डे', अभिनेता बोले-'ये सम्मान दिल में बस गया'

10 सितंबर को लास वेगास में घोषित हुआ था अनुपम खेर डे, अभिनेता बोले-ये सम्मान दिल में बस गया
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के लिए 10 सितंबर का दिन बेहद खास है। कई दशक लंबे अपने करियर में उन्होंने फिल्मों से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स तक अपनी अलग पहचान बनाई है। इस सफर में उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिले लेकिन एक सम्मान ऐसा है, जिसे वह आज भी बेहद खास मानते हैं।

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के लिए 10 सितंबर का दिन बेहद खास है। कई दशक लंबे अपने करियर में उन्होंने फिल्मों से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स तक अपनी अलग पहचान बनाई है। इस सफर में उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिले लेकिन एक सम्मान ऐसा है, जिसे वह आज भी बेहद खास मानते हैं।

दरअसल, लास वेगास में 10 सितंबर को 'अनुपम खेर डे' घोषित किया गया था। इस खास मौके को याद करते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और बताया कि छोटे शहर शिमला से निकलकर मनोरंजन की दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक लास वेगास में अपने नाम का दिन घोषित होना उनके लिए किसी सपने जैसा है।

अनुपम खेर ने बताया कि लास वेगास में 10 सितंबर को 'अनुपम खेर डे' घोषित हुए 11 साल हो चुके हैं लेकिन इतने साल बाद भी इस सम्मान की खुशी उनके दिल में पहले जैसी ही है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो के साथ लिखा, ''शिमला के एक छोटे शहर के लड़के के लिए लास वेगास जैसे मनोरंजन के शहर में 10 सितंबर को 'अनुपम खेर डे' घोषित होना लगभग अविश्वसनीय लगता है। यह सोचकर मैं बेहद खुश और खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं कि मेरी मेहनत और सफर को इस तरह सम्मान दिया गया।''

अनुपम खेर ने इस सम्मान के लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का आभार जताया। अभिनेता ने आगे लिखा, ''इस सम्मान का पूरा क्रेडिट भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को जाता है। भारतीय सिनेमा ने मुझे पहचान दी, काम करने का मौका दिया और ऐसा मंच दिया, जिसकी मदद से मैं आज इस मुकाम तक पहुंच सका। कुछ सम्मान सिर्फ किसी अलमारी की शोभा नहीं बढ़ाते बल्कि हमेशा के लिए दिल में जगह बना लेते हैं। मेरे लिए लास वेगास में मिला यह सम्मान भी कुछ ऐसा ही है।''

71 साल के अनुपम खेर फिलहाल अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' को लेकर अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story