हर गाने की अपनी टाइमलाइन, कुछ हिट होने में साल लग जाते हैं अमाल मलिक

हर गाने की अपनी टाइमलाइन, कुछ हिट होने में साल लग जाते हैं  अमाल मलिक
इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'ये आवारापन' को कंपोज करने वाले म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बताया कि वे कैसे उन गानों के साथ डील करते हैं जो रिलीज के समय तो नहीं चले, लेकिन वर्षों बाद बहुत बड़े हिट बन गए।

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'ये आवारापन' को कंपोज करने वाले म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बताया कि वे कैसे उन गानों के साथ डील करते हैं जो रिलीज के समय तो नहीं चले, लेकिन वर्षों बाद बहुत बड़े हिट बन गए।

म्यूजिक कंपोजर ने मुंबई के बीकेसी इलाके में फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस से ​​बात की और कहा कि उनके कई ऐसे गाने हैं जिनका सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा है।

उन्होंने आईएएनएस से ​​कहा, "मेरे पास ऐसे कई गाने हैं। मेरा मानना ​​है कि हर गाने की अपनी एक टाइमलाइन होती है। किस्मत भी होती है। यह मूड, एनर्जी और इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप इसे किसके साथ बना रहे हैं। अगर सबकी एनर्जी अच्छी हो, तो गाने भी शानदार बनते हैं। कभी-कभी आप बहुत अच्छा गाना बनाते हैं, लेकिन यह फिल्म और हीरो पर भी निर्भर करता है। हमारे देश में म्यूजिक एक विजुअल मीडियम है। लोग पहले गाने देखते हैं, फिर सुनते हैं। इसलिए यह मायने रखता है कि गाना किस चेहरे पर फिल्माया गया है और उसकी मार्केटिंग कैसी हुई है।"

अमाल मलिक ने कहा कि आज के दौर में सिर्फ अच्छा म्यूजिक ही काफी नहीं है, क्योंकि इसके लिए मार्केटिंग की ताकत, लोगों की सोच और सही पोजिशनिंग जैसे कई और फैक्टर भी जरूरी हैं।

उन्होंने कहा, "आज ऐसा समय नहीं है कि आपने बहुत अच्छा गाना बनाया और वह तुरंत देखा जाने लगेगा। हो सकता है कि वह धीरे-धीरे देखा जाए, लेकिन अगर आप तुरंत कामयाबी चाहते हैं जैसे कल ही 100 मिलियन व्यूज या 5 लाख रील्स बन जाएं तो ऐसा हर गाने के साथ नहीं हो सकता। कुछ गाने रील्स पर चलते हैं, कुछ स्ट्रीमिंग पर और कुछ तो सारे नियमों को तोड़कर हिट हो जाते हैं लेकिन गाने को सही पोजिशनिंग देनी पड़ती है।"

उन्होंने कहा, "दर्शकों के पास देखने के लिए इतना सारा कंटेंट है। आप ईमानदारी से ही उस भीड़ से अलग दिख सकते हैं। मैं हर बार यही करता हूं। कभी गाने चल जाते हैं तो कभी नहीं और जब ऐसा नहीं होता तो मुझे दो दिन तक बुरा लगता है। आप सोचते रहते हैं कि शायद इसकी वजह से या उसकी वजह से ऐसा हुआ लेकिन अगर आप ज्यादा सोचेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसलिए मैं अगले गाने पर काम करने लगता हूं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 10:39 AM IST

Tags

Next Story