अमिताभ बच्चन ने बताया जया बच्चन के परिवार में किसे करते हैं सबसे ज्यादा पसंद

अमिताभ बच्चन ने बताया जया बच्चन के परिवार में किसे करते हैं सबसे ज्यादा पसंद
मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के सीजन 18 में कंटेस्टेंट्स के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट अहेली ने सवालों का रुख अमिताभ बच्चन की निजी जिंदगी की ओर मोड़ दिया और उनसे उनके ससुराल को लेकर मजेदार सवाल पूछे।

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के सीजन 18 में कंटेस्टेंट्स के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट अहेली ने सवालों का रुख अमिताभ बच्चन की निजी जिंदगी की ओर मोड़ दिया और उनसे उनके ससुराल को लेकर मजेदार सवाल पूछे।

अहेली ने अमिताभ बच्चन को बंगाल का दामाद बताते हुए कहा, “आप बंगाल के जमाई हो, इसलिए मैं आपसे कुछ सवाल-जवाब करने वाली हूं।”

इसके बाद उन्होंने अमिताभ से उनके ससुर और सास में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। अहेली ने पूछा कि उन्हें अपने ससुर और सास में से कौन ज्यादा पसंद है।

इस सवाल का अमिताभ बच्चन ने बिना ज्यादा समय लिए जवाब दिया, “सासूमां।”

इसके बाद अहेली ने उनसे पूछा कि वह अपने ससुराल के बारे में सबसे ज्यादा क्या मिस करते हैं। इस पर अमिताभ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जो ससुराल जाए, वो मिस करे, हम क्यों मिस करें?”

अमिताभ के इस जवाब ने पूरे माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। अभिनेत्री जया बच्चन से अमिताभ बच्चन ने 1973 में शादी की थी। जया बच्चन के पिता लेखक और पत्रकार तरुण कुमार भादुड़ी और मां इंदिरा भादुड़ी हैं।

अमिताभ और जया बच्चन के दो बच्चे हैं- अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा।

इससे पहले अमिताभ बच्चन अपनी और जया बच्चन की करीब पांच दशक पुरानी शादी के बारे में भी बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वह शादी में किसी तरह की भव्यता या शोर-शराबे के पक्ष में नहीं थे और दोनों ने सादगी से शादी की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Sept 2026 6:38 PM IST

Tags

Next Story