दूसरों की शादी में बिना बुलाए पहुंच जाते थे अनिल कपूर, अभिनेता ने साझा की बचपन की शरारतें

दूसरों की शादी में बिना बुलाए पहुंच जाते थे अनिल कपूर, अभिनेता ने साझा की बचपन की शरारतें
क्विज गेम शो 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' में अभिनेता अनिल कपूर ने अपने बचपन का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर आज भी उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने बताया कि मुंबई के चेंबूर के तिलक नगर में रहने के दौरान उनकी और उनके दोस्तों की नजर जैसे ही किसी शादी पर पड़ती थी, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता था।

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। क्विज गेम शो 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' में अभिनेता अनिल कपूर ने अपने बचपन का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर आज भी उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने बताया कि मुंबई के चेंबूर के तिलक नगर में रहने के दौरान उनकी और उनके दोस्तों की नजर जैसे ही किसी शादी पर पड़ती थी, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता था।

शादी में बुलावा आया है या नहीं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। हम सभी तैयार होकर सीधे शादी में पहुंच जाते थे। वहां किसी को शक न हो, इसके लिए लोगों को नमस्ते करते हुए ऐसे आगे बढ़ते, जैसे घर के ही कोई रिश्तेदार हों।

अनिल कपूर ने अपने उस दौर को याद करते हुए कहा, ''हम चेंबूर में तिलक नगर में रहते थे। वहां छोटी-बड़ी बहुत शादियां होती थीं। तो मैं और मेरे दोस्त मिलकर शादियों में चले जाते थे। फ्री में कुछ मिलना किसको पसंद नहीं है? फ्री में कुछ भी मिले, गिफ्ट मिले या खाना, इंसान कहीं भी चला जाता है।''

अनिल कपूर ने बताया कि शादी में जाने का असली आकर्षण उनके लिए खाना ही नहीं होता था। उन्हें गोल्ड स्पॉट और मंगोला पीना बेहद पसंद था। यही वजह थी कि शादी में पहुंचते ही उनकी नजर सीधे ठंडे पेय वाले काउंटर पर होती थी।

उन्होंने शो में हंसते हुए बताया, ''मैं वहां सिर्फ गोल्ड स्पॉट और मंगोला पीने जाता था। हम 'नमस्ते, नमस्ते, कैसे हो?' करते हुए सीधे काउंटर पर पहुंच जाते। फिर 11-12 बोतल गोल्ड स्पॉट और मंगोला पी जाते थे।''

अभिनेता ने अपने इस बचपन के कारनामे को मशहूर कहावत 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' से जोड़ते हुए कहा, 'आपने कहावत सुनी होगी, "बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना।" असल में यह होना चाहिए, "बेगानी शादी में अनिल कपूर दीवाना।"'

अनिल कपूर अब एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। वह 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' कार्यक्रम में मंच संभालते दिखाई देंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण 19 सितंबर से स्टार प्लस पर होगा और इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Sept 2026 12:45 PM IST

Tags

Next Story