स्विट्जरलैंड में मंगेतर संग जन्मदिन मनाएंगी 'अनुपमा' फेम अद्रिजा रॉय, बोलीं- 'छोटे पल ही सबसे बड़ी खुशी हैं'

स्विट्जरलैंड में मंगेतर संग जन्मदिन मनाएंगी अनुपमा फेम अद्रिजा रॉय, बोलीं- छोटे पल ही सबसे बड़ी खुशी हैं
लोकप्रिय सीरियल 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में पहचान बना रही अद्रिजा रॉय इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। वह 4 जुलाई को अपना जन्मदिन एक खास अंदाज में मनाने जा रही हैं। आईएएनएस संग बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपना बर्थडे यूरोप के खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड में अपने मंगेतर विग्नेश अय्यर के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। लोकप्रिय सीरियल 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में पहचान बना रही अद्रिजा रॉय इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। वह 4 जुलाई को अपना जन्मदिन एक खास अंदाज में मनाने जा रही हैं। आईएएनएस संग बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपना बर्थडे यूरोप के खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड में अपने मंगेतर विग्नेश अय्यर के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

आईएएनएस से बात करते हुए अद्रिजा रॉय ने कहा, "इस बार का जन्मदिन मेरे लिए सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि एक सुकून भरा अनुभव होगा। मैं और मेरे मंगेतर दोनों ही कामों में काफी व्यस्त रहते है, ऐसे में एक-दूसरे के साथ समय बिताना अपने आप में एक तोहफे जैसा है। मैं इस खास मौके पर कोई बड़ी पार्टी नहीं, बल्कि शांत माहौल में हर पल को महसूस करना चाहती हूं।"

उन्होंने बताया, ''मुझे बड़े और शोर-शराबे वाले जन्मदिन समारोहों से ज्यादा अपने करीबियों के साथ छोटे और सादे पल पसंद हैं। मेरे लिए एक अच्छा डिनर, परिवार और दोस्तों की मौजूदगी और ढेर सारी हंसी ही किसी भी दिन को खास बना देती है। मेरा मानना है कि जिंदगी के सबसे यादगार पल वही होते हैं जो बिना किसी दिखावे के, सादगी में बिताए जाते हैं।''

अद्रिजा ने बताया, ''मेरा दिन हमेशा एक आध्यात्मिक शुरुआत के साथ होता है। मैं सुबह सबसे पहले देवी दुर्गा को याद करती हैं और अपने और अपने परिवार के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की प्रार्थना करती हूं। इसके बाद मैं अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेती हूं।''

जब आईएएनएस ने उनसे उनके जीवन के सबसे बड़े तोहफे के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ''मेरे लिए जीवन खुद सबसे बड़ा उपहार है। अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपने परिवार का साथ और हर दिन नई उम्मीद के साथ जागना ही असली खुशी है। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे प्यार करने वाले लोग और एक संतुलित जीवन मिला है।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 3:33 PM IST

Tags

Next Story