'लॉक अप सच या सजा' में अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर किया ऐसा कमेंट, शर्म से लाल हो गईं पामेला सेरेना
मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे सुनकर रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना शर्म से लाल हो गईं। दरअसल, अर्जुन ने शो के जजमेंटल डे एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री की थी, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने शादी को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी।
शो में आए अर्जुन कपूर ने पामेला सेरेना के चर्चित सेगमेंट 'कलेशी कॉर्नर' की तारीफ की और बताया कि वह इस सेगमेंट के फैन हैं।
इसी दौरान अर्जुन ने पामेला के साथ मजाक करते हुए शादी को लेकर अपनी बात रखी। अभिनेता ने कहा, "मैं अभी भी जवान हूं और शादी के लिए तैयार हूं।" अर्जुन की यह बात सुनते ही पामेला हैरान रह गईं और उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई। अभिनेता के इस मजेदार अंदाज ने शो के माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया।
अर्जुन ने इसके बाद बातचीत में एक और मजेदार ट्विस्ट जोड़ा। उन्होंने साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला की ओर देखते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, "हमारी पसंद एक जैसी है।"
बता दें कि नेटफ्लिक्स का यह रियलिटी शो इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में कई लोकप्रिय चेहरे नजर आ रहे हैं, जिनमें आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, राम कपूर, श्रेया कलरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, धीरज धूपर और वरुण यादव उर्फ लैला जैसे नाम शामिल हैं।
'लॉक अप: सच या सजा' का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। पहले सीजन में करण कुंद्रा को जेलर की भूमिका में पेश किया गया था, जबकि शो के विजेता लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने थे। शो के पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद इसका दूसरा सीजन भी लाया गया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 July 2026 3:57 PM IST












