अर्जेंटीना की टीम मजबूत और संतुलत, हम विश्व कप जीतेंगे डेनियल क्वेर

अर्जेंटीना की टीम मजबूत और संतुलत, हम विश्व कप जीतेंगे डेनियल क्वेर
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाला है। फाइनल 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे (एएम) से खेला जाएगा। मुंबई में अर्जेंटीना के कॉन्सुल जनरल डेनियल क्वेर ने कहा है कि हमारे पास मेसी जैसे चैंपियन खिलाड़ी हैं। अर्जेंटीना विश्व कप खिताब अपने नाम करेगी।

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाला है। फाइनल 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे (एएम) से खेला जाएगा। मुंबई में अर्जेंटीना के कॉन्सुल जनरल डेनियल क्वेर ने कहा है कि हमारे पास मेसी जैसे चैंपियन खिलाड़ी हैं। अर्जेंटीना विश्व कप खिताब अपने नाम करेगी।

आईएएनएस से खास बातचीत में क्वेर ने कहा, "मैं सच में बहुत उत्साहित हूं। अर्जेंटीना फाइनल में है। शुरुआत में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। ग्रुप चरण में भी टीम ने आखिरी 10 मिनट में मैच जीतकर आगे बढ़ने का रास्ता बनाया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने शानदार फुटबॉल खेला और कप्तान लियोनेल मेसी ने बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया। स्पेन के खिलाफ होने वाले फाइनल में अर्जेंटीना के पास जीत का अच्छा मौका है। स्पेन एक मजबूत टीम है। उसके पास भी शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन अर्जेंटीना की संतुलित और मजबूत टीम पर मुझे पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि अर्जेंटीना विश्व कप खिताब अपने नाम करेगी।"

डेनियल क्वेर ने कहा कि फाइनल में पहुंचने के बाद टीम का लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है। कप्तान लियोनेल मेसी पूरी तरह फिट हैं। स्पेन के खिलाफ फाइनल बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। अर्जेंटीना सिर्फ मेसी पर निर्भर नहीं है। टीम में एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज और डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो यूरोप के शीर्ष क्लबों में खेलते हैं। अर्जेंटीना की सबसे बड़ी ताकत उसका सामूहिक खेल और टीम भावना है। उन्होंने कहा कि मेसी के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी एकजुट होकर देश के लिए खेल रहे हैं। यही भावना उन्हें खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बनाती है।

अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। अर्जेंटीना तीन बार विश्व कप (1978, 1986 और 2022) जीत चुकी है, और चौथे विश्व कप की तलाश में है, जबकि स्पेन 2010 में पहला खिताब जीतने के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने का सपना देख रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 4:57 PM IST

Tags

Next Story