ऑस्ट्रेलिया साउथवेस्ट सिडनी में फिर चाकूबाजी की घटना, एक शख्स घायल
सिडनी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम सिडनी में देर रात चाकूबाजी के हमले में एक शख्स घायल हो गया। व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मंगलवार को हुई एक अलग चाकूबाजी की घटना के सिलसिले में एक किशोर लड़के पर आरोप लगाए गए हैं।
न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस फोर्स ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार रात 11:50 बजे सेंट्रल सिडनी से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में किंग्सग्रोव में इमरजेंसी सर्विस को बुलाया गया था। इमरजेंसी सेवा जैसे ही वहां पहुंची तो देखा कि एक आदमी के कंधे पर चाकू के घाव थे।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि 44 साल के आदमी ने अपनी गाड़ी रोकी थी, तभी दो अनजान लोग आए और उसे चाकू मारकर मोटरसाइकिल पर मौके से भाग गए।
एम्बुलेंस पैरामेडिक्स ने घायल शख्स का इलाज किया और उसे स्थिर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने क्राइम सीन का पता लगाकर जांच शुरू कर दी।
एक अलग बयान में, एनएसडब्ल्यू पुलिस ने गुरुवार रात को कहा कि मंगलवार रात एक लाइट रेल सर्विस पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक 15 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 15 साल के लड़के पर चाकू से हमला किया।
आरोपी उन दो लड़कों में से एक था, जिन्होंने सेंट्रल सिडनी में सर्विस पर एक तीसरे लड़के पर हमला किया था। पीड़ित लड़के की उम्र भी 15 साल थी। पीड़ित को बाएं हाथ में चाकू लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसकी हालत अभी स्थिर है।
गुरुवार सुबह सिडनी के इनर-वेस्ट इलाके में एक घर से अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उस पर एक व्यक्ति को गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि दूसरे लड़के का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
फरवरी की शुरुआत में, पश्चिमी सिडनी में चाकू से हमले के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में पुलिस बल ने कहा था कि 17 फरवरी को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 10 बजे, सेंट्रल सिडनी से 20 किलोमीटर पश्चिम में, मेरीलैंड्स के उपनगर की एक मुख्य सड़क पर चाकूबाजी की घटना की सूचना पर इमरजेंसी सेवाएं पहुंचीं।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि एक आदमी ने कई लोगों को चाकू मारा और फिर पैदल ही इलाके से निकल गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एम्बुलेंस पैरामेडिक्स में इलाज किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान एक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने क्राइम सीन बनाया और बड़ी तलाशी के बाद पास से एक आदमी को गिरफ्तार किया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 April 2026 3:57 PM IST












