बीएलए का दावा, 'पाकिस्तान गोस्ट गार्ड कैंप पर किए हमले में 30 सैन्य कर्मियों की मौत'

बीएलए का दावा, पाकिस्तान गोस्ट गार्ड कैंप पर किए हमले में 30 सैन्य कर्मियों की मौत
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने बलोचिस्तान के ग्वादर जिले के जीवानी में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें 30 से अधिक सुरक्षा कर्मी मारे गए और कई घायल हो गए।

क्वेटा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने बलोचिस्तान के ग्वादर जिले के जीवानी में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें 30 से अधिक सुरक्षा कर्मी मारे गए और कई घायल हो गए।

बीएलए प्रवक्ता जीयंद बलोच ने एक बयान में कहा, "हमला शुक्रवार शाम पनवान क्षेत्र में हुआ, जहां संगठन की मजीद ब्रिगेड के एक सदस्य ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को कोस्ट गार्ड्स के शिविर में घुसाकर विस्फोट कर दिया।"

बयान में आगे दावा किया गया, "विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि शिविर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया।"

बीएलए मीडिया विंग हक्काल की ओर से जारी 43 सेकंड के एक वीडियो में कथित तौर पर एक ट्रक को शिविर परिसर में प्रवेश करते और उसके तुरंत बाद बड़ा विस्फोट होते हुए दिखाया गया है। बाद के दृश्यों में परिसर को भारी नुकसान पहुंचते दिखा जा सकता है।

संगठन ने दावा किया, "विस्फोट के बाद उसके फतेह स्क्वाड के लड़ाकों ने अलग-अलग दिशाओं से शिविर पर हमला किया और जीवित बचे सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया।"

बीएलए ने दावा किया कि इस हमले में 30 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे गए, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए और कुछ मलबे में फंसे रह गए। संगठन ने यह भी कहा कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बीएलए ने कहा कि “बलोचिस्तान की पूर्ण स्वतंत्रता” तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ उसके हमले जारी रहेंगे।

इससे पहले भी हथियारबंद समूह ने दावा किया था कि उसने 21 से 30 जून के बीच बलोचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में 23 हमले किए, जिनमें उसके अनुसार 16 सुरक्षा कर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हुए।

मीडिया को जारी एक बयान में बलोच लिबरेशन आर्मी प्रवक्ता जीयंद बलोच ने दावा किया था कि 21 से 30 जून के बीच चलाए गए अभियानों में सुरक्षा बलों, बुनियादी ढांचे तथा उन वाहनों को निशाना बनाया गया, जिन्हें संगठन ने तौर पर “दमनकारी परियोजनाओं” से जुड़ा बताया।

संगठन ने यह भी दावा किया कि उसने तथाकथित “आर्थिक नाकेबंदी” के तहत प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक वाहनों को भी निशाना बनाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 4:50 PM IST

Tags

Next Story