कुशल टंडन ने वंशज सिंह के 'अलायंस' शो से बाहर होने को 'कर्म' बताया

कुशल टंडन ने वंशज सिंह के अलायंस शो से बाहर होने को कर्म बताया
रियलिटी शो 'अलायंस' से वंशज सिंह के बाहर होने पर एक्टर कुशल टंडन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच हफ्तों तक चली तीखी बहस के बाद उन्होंने इसे 'कर्म' का फल बताया।

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'अलायंस' से वंशज सिंह के बाहर होने पर एक्टर कुशल टंडन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच हफ्तों तक चली तीखी बहस के बाद उन्होंने इसे 'कर्म' का फल बताया।

वंशज के मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद कुशल ने अपने फैसले का बचाव किया और कहा कि युवा प्रतियोगी को अपने वरिष्ठों का सम्मान करना सीखना होगा।

उन्होंने कहा, "हम भी उस उम्र में... 22 साल के उम्र में लोगों का अनादर नहीं करते थे। पहले शो में भी इसने बहुत कुछ किया है। इस शो में जब आया तब कर्म कहते हैं ना कर्म आता है... सीधे उम्र पर आता है और बत्तमीजी करता है। लोगों को उसको सबक सिखाना चाहिए। आज सीखेगा तो कल किसी और शो में अपने सीनियर्स से बदतमीजी नहीं करेगा।''

कुशल ने आगे कहा कि वंशज का निष्कासन उसके अपने कार्यों का परिणाम था। निष्कासन के बाद अभिनेता ने अपनी जैकेट हवा में उछालकर जश्न मनाया।

वंशज ने कुशल पर आखिरी ताना मारे बिना विदा नहीं ली। मुख्यालय से निकलते समय, वह अभिनेता की ओर मुड़ा और बोला, "तुमसे बात कर रहा हूं... पीठ पीछे खेलना छोड़ दो, सामने बोलने की आदत डाल लो।

वंशज के जाने के बाद भी इस टकराव पर प्रतिक्रियाएं आती रहीं। प्रतियोगी डॉली जावेद ने खुलकर उसका समर्थन किया और कुशल से असहमति जताई।

रियलिटी शो 'एलायंस' को अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट करते हैं और यह रणनीति पर आधारित रियलिटी शो है।

हालिया फेरबदल के बाद नीति टेलर, रूही दोसानी, पायल गेमिंग और अरमान खेरा किंग्स बन गए हैं।

डॉली जावेद, सैबी सूरी, रिव्वा किशन और वृद्धि पटवा हंटर्स में शामिल हुए हैं, जबकि कुशल टंडन, सोहेल खान, डेलबार आर्य और डेजी शाह वॉरियर्स में शामिल हैं। ज़ैद दरबार, मिनी माथुर, निखिल चिनप्पा और अगु स्टेनली चिएडोजी लेजेंड्स में हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 5:31 PM IST

Tags

Next Story