भावना पांडे ने चंकी पांडे को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- 'इन सभी शानदार वर्षों के लिए धन्यवाद'
मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एक्टर चंकी पांडे को जन्मदिन पर पत्नी भावना पांडे ने शनिवार को साथ बिताए गए 'शानदार वर्षों' के लिए धन्यवाद कहा।
उन्होंने पिछले कुछ वर्षों के उनके अनदेखे पलों की कई तस्वीरें पोस्ट कीं और चंकी के साथ और भी कई वर्षों तक साथ रहने की कामना की।
भावना ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे, चंक्स। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। इन सभी शानदार वर्षों के लिए आपका धन्यवाद।"
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में एक्टर चंकी पांडे को जन्मदिन की बधाई दी। फिल्ममेकर फराह खान ने लिखा, "चंक्स हैप्पी बर्थडे।"
रिद्धिमा कपूर और महीप कपूर ने भी कमेंट सेक्शन में लाल दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। चंकी की बड़ी बेटी, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने पिता को उनके जन्मदिन पर दिल से बधाई दी।
अनन्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में अपने पिता की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। उनके खास दिन पर बधाई देते हुए, अनन्या ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे हैंडसम। लव यू पापा।"
अनन्या की छोटी बहन और चंकी की छोटी बेटी, राइसा पांडे ने भी अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर अपलोड की और साथ में लिखा, "सबसे कूल डैड को जन्मदिन की बधाई।"
खबरों के मुताबिक, चंकी और भावना 1996 में एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे और उसके कुछ समय बाद ही डेटिंग शुरू कर दी थी। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने 17 जनवरी 1998 को शादी कर ली। इस कपल की दो बेटियां अनन्या और राइसा हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 Sept 2026 7:38 PM IST












